Gold Rate : देर रात अचानक गिरे सोने के दाम, इतने का रह गया 10 ग्राम सोना
Gold Rate : सोने के दामों में दिनभर की हरियाली के बाद अचानक से गिरावट आ गई है। सोना लाल निशान पर आ गया है। सोने के दाम तगड़ी बढ़त के बाद एकदम से धड़ाम हो गए हैं। सोने के दाम गिरने से निवेशकों को झटका लगा है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी के बाद अचानक गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। देर रात आई इस गिरावट से लोगों को परेशानी हुई है। सोना बुधवार को सुबह हरियाली में बना हुआ था।
इन कारकों से प्रभावित होता है सोना
बता दें कि सोने के दाम (Gold Rate) रोजाना के आधार पर तय किए जाते हैं। कई ऐसे फैक्टर है, जो सोने के रेट को प्रभावित करते हैं। इन फैक्टर में डॉलर की कीमत में उतार चढ़ाव, क्रूड ऑयल के दाम, एक्सचेंज रेट समेत कई फैक्टर शामिल हैं।
वैसे तो सोने की डिमांड सारा साल ही रहती है, लेकिन इस शादी-ब्याह के सीजन में सोने की डिमांड और भी बढ़ जाती है। इसलिए इस शादी ब्याह के सीजन में सोने की (Gold Rate) जमकर खरीदारी की जाती है।
इसलिए बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय टैरिफ और ट्रेड वॉर है। इसी वजह से सोना लगातार बढ़ता गया है। सोने के दाम (Gold Rate) वैश्विक स्तर पर ही बढ़े हैं। इंटरनेशन बाजार में अभी अनिश्चित्ता का माहौल जारी है।
इसी वजह से निवेशक अपने पॉर्टफोलियो में सोने को अच्छी खासी तवज्जो दे रहे हैं। इससे सोने की मांग बनी हुई है और सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ रहे हैं।
बढ़ गई निवेशकों की मांग
सोने के दामों (MCX Gold Rate) में बढ़ौतरी का एक कारण सोने में निवेशकों की मांग भी है। देश में 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेश के लिए सोने का हिस्सा 7 प्रतिशत बढ़ गया है।
दूसरी ओर आम उपभोक्ता सोने से दूर हुए हैं। सोना खरीद 2025 की पहली तिमाही में आभूषण की कैटेगरी में 25 प्रतिशत कम हुई है। ऐसा सोने में 16 साल बाद हुआ है।
22 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर पर था सोना
सोना देश में 22 अप्रैल को अपने रिकॉर्ड स्तर पर था। इस दिन एमसीएक्स पर सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था। यह सोने के आज तक का ऑल टाइम हाई था।
वहीं, सर्राफा बाजार में कर सहित सोना 1 लाख को पार कर गया था और बिना जीएसटी के सोने के दाम 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम जा पहुंचे थे। ये दाम 24 कैरेट सोने थे।
सोने के दामों में तगड़ी गिरावट
दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर सोना 95,752 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। कल के मुकाबले यहां 609 रुपये यानी 0.64% की वृद्धि हुई है। रात को सोने के दाम गिरकर 95113 रुपये पर आ गए। सोना सुबह 95,287 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं कल सोना 95,143 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
आज सोने का लॉ प्वाइंट 95000 और हाई प्वाइंट 95860 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है। रात को 10 बजकर 21 मिनट पर सोने के दामों में 33.00 रुपये यानी 0.03% प्रतिशत की कल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सुबह से तो दाम बहुत कम हो गए।