home page

Gold Rate : तीसरे दिन सोना फिर धड़ाम, तीन गुना घट गए दाम, अब इतने का रह गया 10 ग्राम सोना

Gold Rate : लगातार बढ़ रहे सोने के दाम धड़ाम से गिरे हैं। सोने के दामों की तेज रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं। लगातार तीसरे दिन सोने (Gold Rate) के दाम 3 गुना कम हो गए हैं। सोने के दामों में यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन रही है। विश्व भर में चल रहे टैरिफ वॉर के बीच सोने के दाम गिरना निवेशकों के लिए चिंता का कारण बन रहा है। 

 | 
Gold Rate : तीसरे दिन सोना फिर धड़ाम, तीन गुना घट गए दाम, अब इतने का रह गया 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही थी, जिस पर 3 दिन से लगाम लग गई। 3 दिन से दाम कम ही होते जा रहे हैं। ऐसे में सोने के दाम गिर कर रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए हैं। इस साल सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी, जिस पर अप्रैल के मध्य में अब ब्रेक लग गया है। 

 

 

क्यों बढ़ रहे थे सोने के दाम 
 

इस साल सोने के दाम 23% तक बढ़ चुके थे, वहीं पिछले कुछ दिनों में तो 6% की वृद्धि देखने को मिली थी। सोने के दाम बढ़ने के पीछे अंतर्राष्ट्रीय कारण रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ को लेकर चर्चाएं तेज है।

विश्व में आर्थिक मंदी का डर सता रहा है, वहीं बाजार अस्थिरता के चलते गिरने शुरू हो गए जिससे निवेशकों ने सोने (Gold Rate) में निवेश करना सुरक्षित माना।

सोने में तीसरे दिन गिरावट
 

लगातार तीसरे दिन सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोना देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,200 रुपये के दर्ज किया गया। बुलियन मार्केट में बुधवार 16 अप्रैल को सोने का रेट काफी गिर गए हैं। 

सोमवार से तीन गुना गिरे दाम
 

सोमवार को सोने के दाम करीब 100 रुपये गिरे थे, वहीं बुधवार को दाम तीन गुना यानी करीब 300 रुपये तक कम हुए हैं। देश में अधिकतर शहरों में सोना 95,200 रुपये के लगभग चल रहा है। वहीं चांदी का भाव 99,700 रुपये पर है। चांदी 100 रुपये गिरी है।  


बड़े शहरों में सोने के दाम
 

बुधवार 16 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर के हिसाब से 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
 

शहर    22 कैरेट     24 कैरेट 
नोएडा    87,341    95,330
गाजियाबाद     87,341    95,310
दिल्ली    87,341    95,310
चेन्नई    87,192    95,180
लखनऊ    87,330    95,330
बंगलुरु    87,180    95,160
पटना    87,180    95,172
मुंबई    87,180    95,160
कोलकाता    85,180    95,171
जयपुर    87,341    95,322

नोट : सोने की कीमतें प्रति दस ग्राम लगभग में है। दाम हल्के ऊपर नीचे हो सकते हैं। 

क्यों गिर रहे सोने के दाम
 

सोने के दाम गिरने के पीछे कईं कारण है। पहला तो अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ा है और टैरिफ की वजह से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसकी कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी। लेकिन, फिलहाल ट्रंप ने कुछ राहत दी है तो इसका असर सोने की कीमतों पर दिखा है। फिलहाल सोना एक तय रेंज में कारोबार कर रहा है।

कितने होंगे साल के अंत तक दाम
 

एक्सपर्ट्स का मानना है साल के अंत तक सोना या तो बेहिसाब बढ़ेगा या बेहिसाब गिरेगा। अगर सोने की कीमतों में गिरावट आती है तो अगले 6 महीनों में यह 75,000 रुपये पर आ जाएगा। वहीं अगर टैरिफ वॉर और बढ़ा तो सोना 1,38,000 रुपये पर पहुंच जाएगा है।