home page

Gold Rate Hike : इस साल के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate Hike : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी से लेकर अप्रैल के मध्य तक सोना 23% तक बढ़ चुका है। सोने के दामों में आमतौर पर इतनी बढ़ोतरी साल भर में होती है जो कि पिछले कुछ ही महीना में हो चुकी है। ऐसे में अब निवेशकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि साल के अंत तक सोने (Gold Rate Hike) के दाम कितने पहुंच जाएंगे। आईए जानते हैं  आगामी समय में कीमत कीतनी होने वाली है

 | 
Gold Rate Hike : इस साल के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate Hike)  सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले सप्ताह में कुछ दिन सोने के दाम घटे, लेकिन अब एक बार फिर से सोना सरपट दौड़ने लगा है।

 

सोने (Gold Rate Hike) के दाम साल की शुरुआत से ही बढ़ रहे हैं। वहीं, दाम बढ़ने का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची हलचल को माना जा रहा है। वैश्विक स्तर पर सोना निरंतर बढ़ोतरी पर है। सोने के दाम को लेकर एक्यपर्टस ने भी अपने अनुमान बता दिए हैं। 

 

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम 


सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे पहला कारण अंतरराष्ट्रीय सत्र पर चल रहे ट्रेड वॉर को माना जा रहा है। सोना (Gold Rate Hike) निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका की ओर से विश्व के कई देशों में टैरिफ लगाया गया है।

टैरिफ लगने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल मची है और निवेशकों को आर्थिक मंदी का खतरा दिख रहा है। इसके चलते निवेशक सोने की ओर आकर्षित हुए हैं। 

इस महीने में बढ़े 6.50 प्रतिशत दाम 


सोने के दाम इस साल में अब तक 23% बढ़े हैं, तो वहीं इस साल में सोना (Gold Rate Hike) 6.50% बढ़ा है। सोने के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में दाम कुछ कम हुए थे, लेकिन फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं।

 

साल के अंत तक अलग-अलग विशेषज्ञों के अलग-अलग अनुमान 


इस साल के अंत तक सोने के दाम को लेकर अलग-अलग विशेषज्ञों के अलग-अलग अनुमान हैं। जॉन मिल्स ने अनुमान कुछ लगाया है तो गोल्डमैन का अनुमान उनसे बिल्कुल अलग है। चलिए यह जानते हैं कि किस विषय संज्ञा का क्या अनुमान है और उनके पीछे क्या तर्क है। 

जॉन मिल्स का अनुमान 56000 रह जाएंगे दाम 


सोने के दामों को लेकर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जॉन मिल्स ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक सोना 56,000 प्रति तोला रह जाएगा। उनका मानना है कि सोना (Gold Rate Hike) अब अपने हाई लेवल पर चल रहा है और इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी।

टैरिफ को लेकर चल रही हलचल कुछ दिन और चल सकती है। उसके बाद जिन्होंने सोने में निवेश किया है वह मुनाफा वसूली शुरू कर देंगे और बाजार स्थिर हो जाएगा। इससे निवेशक बाजार की ओर लौट जाएंगे, जिस वजह से सोने की मांग घट जाएगी। 

गोल्डमैन के अनुसार महंगा होगा सोना 
 

वहीं, गोल्डमैन ने सोने को लेकर अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक सोना 3950 डॉलर (Gold Rate Prediction) तक पहुंच सकता है। उनका पहले अनुमान था कि सोने की कीमत 3700 तक जा सकती है जो कि अब और बढ़ा दी गई है।

उनके अनुसार बैंक में मंदी के रिस्क के चलते केंद्रीय बैंकों में ज्यादा सोने की मांग है और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड का प्रवाह ज्यादा हुआ है। उनके अनुसार अगर मंदी आती है तो सोने के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। भारत के हिसाब से साल के अंत तक सोना बड़ी आराम से एक लाख को क्रॉस कर देगा।