home page

Gold Rate : सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Price : जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखी जा रही है। सोने की कीमतों (Gold Price latest Update) में गिरावट आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे थे उनके लिए ये सोने की खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं 10 ग्राम सोने की कीमत के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Gold Rate : सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोने की कीमतों में जहां एक ओर पिछले काफी समय  से तेजी देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर सोने की कीमत लुढकी है। सोने की कीमत में गिरावट आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे थे, उनके लिए सोने (Today Gold price) को खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है।

सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से निवेशकों की परेशानी बढ़ रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का ये दौर जारी रहने वाली है। 


सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट-


सोने और चांदी की कीमतों (silver price today) में अब गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 96416 रुपये से घटकर 93076 रुपये पर पहुंच गई है। चांदी की कीमत के बारे में बता  करें तो ये 95726 रुपये प्रति किलोग्राम (1kg silver price) से कम होकर 94095 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से हो गई है।


दिल्ली में इस रेट मिल रहा है सोना-


कल सोमवार को एक ही दिन में सोने की कीमत में 3300 रुपये की गिरावट (gold price down) देखने को मिल रही है। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,400 रुपये टूटकर 96,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत (22K gold price) 96,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो चांदी की कीमत में भी 200 रुपये तक की गिरावट देखी जा रही है, जिसके बाद चांदी की कीमत 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

जानिए आपके शहर में कितना है रेट


शहर                22 कैरेट सोने का रेट    24 कैरेट सोने का रेट    18 कैरेट सोने का रेट
चेन्नई में सोने का रेट        88800            96880            73200
मुंबई में सोने का रेट            88800            96880            72660
दिल्ली में सोने का रेट        88950            97030            7,2780
कोलकाता में सोने का रेट        88800            96880            72660
पटना में सोने का रेट        88850            96930            72700
जयपुर में सोने का रेट        88950            97030            72780
लखनऊ में सोने का रेट        88950            97030            72780
गुरुग्राम में सोने का रेट        88950            97030            72780
गाजियाबाद में सोने का रेट        88950            97030            72780
नोएडा में सोने का रेट        88950            97030            72780
अयोध्या में सोने का रेट        88950            97030            72780
भूवनेश्वर में सोने का रेट        88800            96880            72660
अमरावती में सोने का रेट        88800            96880            72660
हैदराबाद में सोने का रेट        88800            96880            72660
बेंगलुरु में सोने का रेट        88800            96880            72660
गुवाहाटी में सोने का रेट        88800            96880            72660
केरल में सोने का रेट        88800            96880            72660
चंडीगढ़ में सोने का रेट        88950            97030            72780
अहमदाबाद में सोने का रेट        88950            97030            72780
नोट :- सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है। 


पटना में सोना चांदी की कीमत-


पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K gold price) 97,300 रूपये से कम होकर 95,700 रूपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो ये 96,000 रूपये प्रति किलो. पर चल रही है।


झारखंड में सोना चांदी की कीमत-


राजधानी रांची में 22 कैरेट सोना की कीमत 90,600 रुपये चल रही है। वहीं कल 22 कैरेट सोने की कीमत 92,250 रुपये रही थी। आज सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। आज सोने की कीमत में 1,650 रुपये की गिरावट देखी जा रही है।

वहीं, 24 कैरेट सोना की कीमत 95,130 रुपये है, जो कि कल 96,860 रुपये था. इसके भाव में 1,730 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
बोकरो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (10gm gold rate) 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट का भाव 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से चल रही है। 


जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 88,500 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 96,100 रुपये और चांदी 1,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। 


सोना चांदी की कीमतों में गिरावट आने का कारण-


अमेरिका-चीन टैरिफ रेट में कटौती (Gold price fall reason) का कल जो फैसला हुआ इससे गोल्ड सिल्वर के रेट में प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स में मजबूती की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

News Hub