Gold Rate : सोने में तगड़ी गिरावट, अब आ जाएगा 56 हजार पर, एक्सपर्ट ने बताई वजह
Gold Rate : सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। इस साल सोने के दाम जिस हिसाब से बढ़े थे, उसी हिसाब से गिर रहे हैं। सोने के दाम बहुत कम हो गए हैं। एक बार फिर से सोना गिर गया है। सोने के दाम 10% तक गिर गए हैं। इस साल सोना एक लाख के करीब जाकर गिर गया है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में लगातार तेजी के बाद अब लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया है। सोने के दाम गिरकर बहुत कम हो गए हैं। इस साल सोना जिस तेजी से बड़ा था इस तेजी से कम हो रहा है। ऐसे में भविष्यवाणी भी सामने आई है कि सोना इस दिन तक 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ जाएगा।
7% बढ़ गए सोने में निवेशक
10 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में निवेशकों की रुचि ज्यादा बढ़ गई है। सोने में निवेशक 7% अधिक हो गए हैं, जबकि आम ग्राहक मार्केट से दूर हो गया और 16 साल बाद सोने (Gold Rate) में पहली तिमाही में आभूषण की खरीद 25% कम हुई है।
एक महीने के लॉ पर आया सोना
सोना 15 मई को देश और विदेश के बाजारों में एक महीने के लॉ लेवल पर आ गया है। जिन लोगों ने हाई लेवल पर निवेश किया था, उनको सोने ने भी पसीने छुड़ा दिए हैं। पिछले महीने सोने के दाम (Gold Rate) रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे। अब सोना काफी गिर गया है।
कहां कितने गिरे सोने के दाम
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Gold Rate) 1.3 प्रतिशत गिरा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3,136.97 डॉलर प्रति औंस आ गया है। दूसरी ओर यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.5 फीसदी गिरा है। यह 3,140 डॉलर प्रति औंस पर है। 10 अप्रैल के बाद विदेशी बाजार में सोना (Gold Rate) सबसे सस्ता है।
देश में भी सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) में गोल्ड फ्यूचर्स शुरुआती कारोबार में 1.33 फीसदी यानी 1,115 रुपये की कमजोर के साथ 91,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
99 हजार के पार चला गया था सोना
फिलहाल आ रही गिरावट लोगों को चौंकाने वाली है। एमसीएक्स में गोल्ड (Gold Rate) 22 अप्रैल को 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। फिर से सोना गिरकर 91,150 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) पर आ गया है। इससे पहले इंटरनेशनल बाजार में 3500 डॉलर प्रति औंस के ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना गए थे। यहां पर भी सोना गिरकर 3,136 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। 10 प्रतिशत से ज्यादा दाम गिर चुके हैं।
क्यों गिर रहे सोने के दा
सोने के दाम गिरने की वजह एक्सपर्ट्स के अनुसार यहीं है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन कम हुई है। इनवेस्टर्स ने सोने (Gold Rate) से पैसा निकालकर शेयरों में ज्यादा रिटर्न के लिए लगाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर लड़ाई थम गई है। दूसरे देशों के साथ भी टैरिफ हॉल्ड होने पर बातचीत का दौर चल रहा है और पॉजिटिव साइन दिख रहे हैं।
56 हजार पर आ जाएगा सोना
सोने के दाम (Gold Rate) इस साल काफी गिरे हैं। एक्सपर्ट जॉन मिल्स ने अनुमान लगाया है कि साल के अंत तक सोना 1800 डॉलर प्रति औंस पर आ जाएगा। ऐसे में सोने के दाम भारतीय मूद्रा के हिसाब से 56000 रुपये प्रति औंस तक जा सकते हैं। उनका मानना है कि ग्लोबल टेंशन कम होगी और केंद्रीय बैंक भी अपने सोने के स्टॉक को कम करेंगे। इससे सोना बाजार में ज्यादा होगा और मांग कम होगी। इससे सोने के दाम गिरेंगे।