home page

Gold Rate : सोने के दामों गिरावट, 90,010 रुपये में बन जाएगी एक तोले की चेन

Gold Rate :पिछले काफी दिनों से सोने के रेट आसमान छू रहे हैं। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच अब आम लोगों के लिए राहत की खबर है। आम लोग अब सोने की कीमतों में गिरावट का फायदा उठा सकते हैं। इससे उन्हें कम कीमतों में निवेश का बेहतरीन विकल्प मिल सकता है। 

 | 
Gold Rate : सोने के दामों गिरावट, 90,010 रुपये में बन जाएगी एक तोले की चेन

HR Breaking News (Gold Rate) सोने की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। हालांकि अब एक बार सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा है। सोने की ये कीमतें आम लोगों को अपनी ओर आर्किषत कर रही हैं। 

 

सोने के दाम में अंतरराष्ट्रीय व घरेलू बाजार में हलचल बढ़ती ही जा रही है। सोने के दाम को लेकर आए दिन एक्सपर्ट्स अपनी राय देते रहते हैं। ऐसे में ये गिरावट लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 

 

 

गरेलू बाजार में गिरा सोना
 

आए दिन सोने की कीमतें चर्चा की विषय रहती हैं। प्रतिदिन सोने के नए-नए रेट सामने आए हैं। इन सब के बीच एक बार फिर सोमवार यानी 28 अप्रैल को घरेलू बाजार में सोने के दाम में कुछ गिरावट दर्ज की जा रही है। 

 

हाल ही में लगातार सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोने के दाम कुछ ऐसे हैं कि 90,010 रुपये में आप सोने की चेन खरीद सकते हैं या एक तोले का कोई भी आभूषण खरीद सकते हैं। 

 

 

आभूषणों के लिए सही है 22 कैरेट गोल्ड
 

भारत देश में शुद्धता के आधार पर सोने (Gold Rate) को विभिन्न कैरेट में बांटा गया है। इस आधार पर सोने को 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट में बांटा गया है। इनमें से सबसे ज्याद शुद्ध सोना 24 कैरेट कैटेगरी का माना जाता है। वहीं, आभूषण बनाने के लिए सबसे बेहतरीन 22 कैरेट कैटेगरी को माना जाता है। 

 

 

90 हजार में बनवाएं 1 तोले की चेन
 

सभी आभूषणों में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है, क्योंकि 24 कैरेट सोना काफी ज्यादा सॉफ्ट होता है। ऐसे में देश में जो सोने की कीमतें (Gold Rate) चल रही हैं, उसके अनुसार आप 22 कैरेट के सोने से करीब 90 हजार रुपये में अपनी 1 तोले की चेन बनवा सकते हो। 


सोने के खरीदारों के लिए थोड़ी राहत की खबर है, क्योंकि पिछले कई दिनों से सोने के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 28 अप्रैल को भी सोने की कीमत में थोड़ी कमी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने की कीमत 9,8200 रुपये प्रति तोला है। 

बनवा लें एक तोले की चेन
 

जबकि, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 9,0010 रुपये प्रति तोला है। 18 कैरेट सोना 7,3650 रुपये तोला है। 22 कैरेट सोने को जेवर के लिए प्रयोग किया जाता है ऐसे में एक तोले की चेन 90000 रुपये के आसपास बनवा सकते हैं। हालांकि इसमें मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग अलग हो सकते हैं। 

आज कितनी है सोने की कीमत?
 

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 1 ग्राम) 9,001 रुपये है, इसमें 1 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा, 10 ग्राम सोने (Gold Rate) की कीमत 90,010 रुपये है, जिसमें बीते दिन के मुकाबले 10 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।


जानें आज के सोने के भाव
 

आज एक बार फिर आसमान छूने वाली सोने की कीमातें में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में पूरे देश में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज देश में 24 कैरेट सोने के रेट 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। ऐसे में कल के मुकाबले आज सोने के दामों में 10 रुपये की कटौती हुई है।

इसके अलावा 22 कैरेट सोने के रेट 90,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने के दाम में भी 10 रुपये की कमी हुई है। ऐसे में 18 कैरेट सोने के भाव 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 

जानें मुख्य शहरों में सोने के ताजा भाव
 

देश के विभिन्न शहरों में सोने की अलग-अलग कीमतें हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने शहर के सोने के दाम जानना चाहते हैं तों आप नीचे दी गई खबर पढ़े।

 

नोट : नीचे दिए गए सभी दाम रुपये प्रति 1 ग्राम में  हैं। 
 

शहर           22 कैरेट     24 कैरेट     18 कैरेट

  • चेन्नई         9,001         9,820          7,459  
  • मुंबई            9,001         9,820          7,365 
  • दिल्ली         9,016         9,830          7,377
  • कोलकाता   9,001         9,820          7,365 
  • बंगलूरू       9,001          9,820          7,365  
  • हैदराबाद     9,001         9,820          7,365 
  • केरल          9,001        9,820          7,365 
  • अहमदाबाद  9,006        9,825          7,369