home page

Gold Rate : सोने में 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, इतने गिर गए 10 ग्राम गोल्ड के दाम

Gold Rate Updates : अब रिकॉर्डतोड़ उछाल के बाद एक बार फिर सोना डूबकी लगाता नजर आ रहा है। सोने की कीमतों में खूब नरमी देखी जा रही है। अब बीते साल के बाद एक दिन में 7 महीने की सबसे बड़ी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आइए  खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब तक 10 ग्राम गोल्ड के दाम (Gold Rate Updates)कितने गिर गए हैं।

 | 
Gold Rate : सोने में 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, इतने गिर गए 10 ग्राम गोल्ड के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) जून का महीना खत्म होने के साथ-साथ अब गोल्ड की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

 

 

अप्रैल माह के बाद सोने की कीमतें (Sone ke Bhav) कई बार एक लाख रुपये के स्तर को पार गई, लेकिन उसके बाद फिर नीचे भी आई। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब गोल्ड की ताजा कीमतें क्या चल रही हैं।

 

 

MCX पर सोने की कीमतें 
 

आज 25 जून को MCX पर सोने की कीमतें (Gold Price on MCX)धड़ाम हुई ई है। इस समय में एमसीएक्स पर सोने के भाव 96731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा हैं। आज सोने के भाव में 2679 रुपये की गिरावट आई है। अब तक सोने का सबसे  कम भाव 96422 रुपये के स्तर तक आ गया था।

हालांकि पिछले कुछ दिनों से सोने के भावों (Sone ke Bhav) में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अब MCX पर सोने के भाव में 2.91 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद यह गिरकर 96,500 पर पहुंचा।

बता दें कि 25 नवंबर 2024 के बाद यह गिरावट 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही है। सोने में यह 7 महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

जानिए क्या है गोल्ड का ताजा रेट
 

IBJA के आंकड़ों के मुताबिक आज 25 जून को 24 कैरेट सोने का भाव  (24 carat gold rate)97260 रुपये 10 ग्राम पर बना हुआ है और 22 कैरेट सोने के भाव 94930 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड की कीमतें (18 karat gold prices) 78780 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। 

जानिए क्या कहते हैं सोने को लेकर एक्सपर्ट
 

एक्सपर्ट ने सोने के दामों (Sone Ke Damm) में गिरावट के पाच कारण बताए हैं। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध पर रोक के ऐलान के चलते सोने कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही हैं। उनका कहना है कि ईरान और इजरायल के बीच हुए युद्धविराम का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है और इसके चलते सोने में उतार-चढ़ाव रहने की आशा है।

MCX पर गोल्ड की सीमा 96,000 रुपये और 98,000 रुपये के बीच देखी जा रही है। अगर गोल्ड के भाव (Gold Rates) 96,000 रुपये से नीचे आती है तो यह आगे की गिरावट का हिंट दे सकती है, जबकि 98,000 रुपये से ऊपर की रिकवरी से तेजी के हिंट भी मिल सकते हैं।

क्यों आ रही सोने में गिरावट
 

एक्सपर्ट का कहना है कि Comex गोल्ड (Comex Gold Prices) में $25 की गिरावट और रुपये में 0.75 प्रतिशत की मजबूती के चलते भारतीय बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज  की जा रही है। वहीं, इस समय में घरेलू सोना तकरीबन 2,000 रुपये गिरकर 97,350 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है।

ईरान और इजरायल के बीच संभावित युद्धविराम के साथ ही अमेरिका की आधिकारिक घोषणाओं से भी सोने में गिरावट आई। इन सबके अलाा  भू-राजनीतिक तनाव कम होने से भी सोने (Sone Ke Rate) की सुरक्षित मांग कमजोर पड़ी है।
 

News Hub