Gold Rate : फिर बदल गए सोने के दाम, जानिए 14 से 24 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold Rate : सोने के दाम एक बार फिर से बदल गए हैं। सोने के दामों में कहीं गिरावट तो कहीं तेजी देखी गई है। सोने के दामों में बदलाव आने से आम उपभोक्ता हो या निवेशक दोनों की चिंता बढ़ रही है। सोना कभी तेजी से सस्ता हो रहा है तो कभी पूरी तेजी के साथ सोने के दाम बढ़ रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल निरंतर बढ़ते गए हैं। सोना इतना बढ़ गया है कि आम उपभोक्ता सोना खरीदते हुए कतरा रहे हैं। सोने के दामों में आई बढ़ौतरी और फिर गिरावट दोनों के लिए ही अंतरराष्ट्रीय कारण ज्यादा जिम्मेदार दिख रहे हैं। आगे सोने के दामों में क्या रहेगा इसको लेकर भी भविष्यवाणी आ गई है।
सोना के भावों में बदलाव का कारण
सोने के दाम (Gold Rate) एमसीएक्स पर आज बढ़े हैं। इसका कारण इजराइल और इरान युद्ध का अपडेट है, जहां सीजफायर का उल्लंघन सामने आया है। सुबह बाजार में खुलने के बाद सोना गिर गया था, लेकिन अब सोने के दाम बढ़ गए हैं। सोने के दाम सर्राफा बाजार में भी बढ़े हैं।
एमसीएक्स पर सोने के दाम
सोमवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम 96095 रुपये तक जा चुके हैं। एक लाख से मात्र 3905 रुपये ही दाम कम चल रहे हैं। सोने के दामों में गिरावट (Gold rate Down) सुबह के समय दिखी थी। उसके बाद सोने में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना 4 बजकर 18 मिनट पर 95,953 पर ट्रेड कर रहा है। यह 483 रुपये बढ़ा है।
सर्राफा बाजार में सोने के दाम
सर्राफा बाजार में सोने के दाम बदले हैं। सोने में गिरावट अब रुक गई है। आज 167 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर सोना 95951 रुपये पर खुला है। जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोना 98829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
14 से 23 कैरेट सोने के दाम
सोने के दामों में ऑवरऑल बढ़ौतरी हुई है। 23 कैरेट सोने की कीमत 167 रुपये बढ़ी है। यह 95567 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ऑपर हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के औसत हाजिर दाम 153 रुपये बढ़े हैं। यह 87891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। 18 कैरेट सोना 125 रुपये महंगा हुआ है। इसके दाम 71963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले हैं। 14 कैरेट सोने के दाम 97 रुपये बढ़े हैं और सोना 56131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
कहां से जारी होते हैं सोने के दाम
सर्राफा बाजारों में सोने के दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)की ओर से जारी किए जाते हैं। यह दाम बगैर जीएसटी के होते हैं। हर शहर में सोने के दामों में 1000 से 2000 का अंतर हो सकता है। दिन में दो बार आईबीजेए रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
अब तक इतना महंगा हो चुका है सोना
सोने के दाम सर्राफा बाजार में तगड़ी तेजी के साथ बढ़े हैं। इस साल सोना 20211 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 19858 रुपये महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को सोने के दाम 76045 रुपये प्रति 10 पर थे। जबकी अब सोना एक लाख के करीब चल रहा है। आगे सोने के दाम गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है।