Gold Rate : 11 साल में सोने की कीमतों में 3 गुना का तगड़ा उछाल, जानिये जुलाई तक कहां पहुंच जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate : सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ते हुए सोने के दामों ने इतिहास बना दिया है। पिछले 11 साल की बात करें तो सोने के दाम 3 गुना ज्यादा बढ़ चुके हैं। अब 10 ग्राम सोना एक लाख को पार कर चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की कीमतों (Gold Rate) को लेकर भी अनुमान सामने आया है। आईए जानते हैं कि एक्सपर्ट का क्या कहना है।

HR Breaking News (Gold Rate) अंतरराष्ट्रीय मार्केट में अनिश्चितता के चलते सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दाम एक बार फिर अपने हाई प्राइज पर जा पहुंचे हैं। सोने ने लाख का जादूई आंकड़ा छू लिया है। वहीं आम आदमी की पहुंच से सोना दूर होता जा रहा है।
कभी 89 रुपये का मिलता था सोना
आज देश में सोने के दाम एक लाख रुपये प्रति तोला पहुंच गए हैं। दूनिया में मची हलचल के बीच सोना एक लाख को क्रॉस कर गया है, यह सोना कभी 89 रुपये का था। जीह हां, देश आजाद हुआ तो 1947 में आजादी के समय सोना 89 रुपये का था। आइए जानते हैं इतने वर्ष में सोने के दाम कहां से कहां पहुंच गए हैं।
सोने के दामों में 1123 गुणा की बढ़ौतरी
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट मंगलवार को एक लाख रुपये को छू गया। 1947 में आजादी के समय सोना 89 रुपये प्रति तोला था। विशेषज्ञों के अनुसार आर्थिक उदारीकरण के दौर के बाद सोने के रेट ने पकड़ी है।
11 साल में इतने बढ़े दाम
वहीं, 2014 से देखें तो भी सोने के दाम लगातार बढ़ते गए हैं। पिछले चार साल में सोना दोगुना तो पिछले 11 सालों में सोने की कीमत में तीन गुने से ज्यादा उछाल आया है। एक तोला सोना अब लाख को पार कर गया है।
किस साल कितना रहा सोने दाम
1947 - 89 रुपये (1 तोला यानी 10 ग्राम)
1957 - 91 रुपये
1967 - 103 रुपये
1977 - 486 रुपये
1987 - 2575 रुपये
1997 - 4720 रुपये
2000 - 4400 रुपये
2005 - 7000 रुपये
2007 - 10800 रुपये
2011 - 26400 रुपये
2014 - 28000 रुपये
2017 - 29667 रुपये
2021 - 46700 रुपये
2022 - 52672 रुपये
2023 - 65330 रुपये
2024 - 77910 रुपये
सोने के दाम बढ़ने के कारण
सोने के दाम बढ़ने (Gold Rate Hike) के पीछे पहला कारण तो यहीं है कि सोने की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मांग बढ़ने का कारण अमेरिका की टैरिफ नीति और अमेरिका और चीन के बीच छीड़ा ट्रेड वॉर है। वहीं, रुपया कमजोर होने से भी सोने के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा देश में शादियों के सीज में सोने के दाम बढ़ गए हैं।
यह चल रहे हैं दाम
सोने के दामों की बात करें तो लगातार बढ़ौतरी जारी है। निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर इसमें निवेश कर रहे हैं। मंगलवार को भी सोने के दामों में उछाल आया है। निवेशकों में मची अफरातफरी के बीच सोने के दाम हाई पर है। सोने के दामों में 1899 रुपये की तेजी के साथ सोना 99,178 रुपये प्रति तोला के रिकॉर्ड पर है।
जुलाई तक कहां पहुंच जाएगा सोना
सोने के दामों की बात करें तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और बढ़ सकते हैं। सराफा कारोबारी राहुल सोनी के अनुसार जुलाई तक सोना एक लाख 5 हजार रुपये तक पहुंच सकता है। इसका कारण है कि अमेरिका का ट्रेड वॉर अभी जारी रहने वाला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से 90 दिन के लिए टैरिफ को होल्ड किया गया है। इससे बाजार में अनिश्चितता कायम है, जिस वजह से सोने के (Gold Rate Hike) दाम आगे भी बढ़ते ही जाएंगे। वहीं, भारतीय बाजार में शादियों के सीजन के चलते सोने के दाम बढ़ रहे हैं।