home page

Gold Rate : 5 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे सोने के भाव, जुलाई तक इतने हो जाएंगे रेट

Gold Rate : सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी है। सोना गिरकर काफी नीचे आ गया है। सोने ने निवेशकों के पसीने छूड़ा दिए हैं। सोना पिछले 5 सप्ताह के निचले स्तर आ गया है। इस कदर सोने के दामों में गिरावट एक रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, सोने के सेफ हेवन की छवि पर भी अब डेंट लग रहा है। 

 | 
Gold Rate : 5 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे सोने के भाव, जुलाई तक इतने हो जाएंगे रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। एक बार फिर सोना गिरकर निचले पायदान पर पहुंच गया है। इस साल सोने में जिस कदर बढ़ौतरी हुई है, उसी हिसाब से दाम भी गिरे हैं। सोने के दाम गिरने से निवेशक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। 

 

 

कितने गिर गए सोने के दाम
 

सोने की चमक घटती जा रही है। सोने की कीमतें 5 हफ्ते के निचले स्तर पर हैं। इस सप्ताह सोना 3%  गिरा है। छह महीने में यह सप्ताह सोने (Gold Rate) के लिए सबसे खराब साबित हुआ है। सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3500 डॉलर प्रति औंस थे, यह ऑल टाइम हाई कीमत है। इससे अब यह 9% नीचे आ गई है। 

 


क्यों गिर रहे सोने के दाम
 

सोने के दाम गिरने के पीछे टैरिफ वॉर ही है। टैरिफ को लेकर तनाव घटता जा रहा है। फेड रेट कट की उम्मीदें कम होना और अमेरिका बॉन्ड की यील्ड का बढ़ना यह सभी फैक्टर सोने के दाम (Gold Rate) गिरने के लिए जिम्मेदार हैं। सोने के दाम काफी गिरे हैं। 

 

इस वजह से भी बना सोने पर दबाव
 

स्पेकुलेटर लगातार 5वें हफ्ते लॉन्ग पोजीशन काट रहे हैं। नेट लॉन्ग अप्रैल कॉमेक्स पर 30 प्रतिशत कम हुई है। फरवरी 2024 के पश्चात नेट लॉन्ग सबसे कम है। वहीं, मई में लॉन्ग पोजीशन अनवाइंडिंग देखने को मिली है। शॉर्ट्स पोजीशन मई में बढ़ रही हैं। इसी वजह से सोने में दबाव बना हुआ है।

गोल्ड इनफ्लो में बड़ा बदलाव
 

गोल्ड इनफ्लो में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ग्लोबल ईटीएफ (Gold Rate) इनफ्लो अप्रैल में 11 अरब डॉलर पर रहा। वहीं, गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो मार्च 2022 के बाद सबसे अधिक है। गोल्ड में एशिया से रिकॉर्ड 7.3 अरब डॉलर का इनफ्लो हुआ है।


कितने हो जाएंगे सोने के दाम 
 

मीडिया रिपोर्ट्स में आनंद राठी के डायरेक्टर नवीन माथुर के हवाले से लिखा है कि सोने पर उनका नजरिया न्यूट्रल टू बियरिश है। निकट भविष्य में सोने में दबाव बन सकता है। सोने के दाम (Gold Rate) 3000 डॉलर के नीचे जाते नहीं दिख रहे हैं। उनके अनुसार एमसीएक्स पर सोना 92500 से 93000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेड करता दिख सकता है। 

सोने की खरीद हो रही कम
 

सोने के दाम गिरने की वजह सोने की खरीद कम होना है। इन दिनों बाजार में सोने के कम ग्राहक हैं। निवेशक भी सोने से दूरी बनाए हुए हैं। सोने के दाम (Gold Rate) गिरने से लोग परेशान भी हो रहें, खासकर वो जिन्होंने महंगाई के दौर में सोना खरीदा था। हाई पर सोना खरीदने वालों को काफी नुकसान हुआ है। 


जुलाई तक कितना हो सकता है सोना
 

सोने के दामों को लेकर ज्वेलर रोहित सोनी का मानना है कि जुलाई तक सोने के दाम 88 हजार से 90 हजार के बीच देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उसके बाद दीवाली तक सोना फिर से महंगा हो सकता है। फिलहाल सोने से निवेशक दूरी बनाए हुए हैं, सोने की डिमांड कम होने से सोने के दाम (Gold Rate) भी कम हो रहे हैं। 
 

News Hub