home page

Gold Rate : सातवें आसमान में पहुंचे सोने के भाव, अब आम आदमी के लिए खरीदना हुआ बेहद मुश्किल, जानिये सोने के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today  : सोने के दाम अब बेलगाम होते जा रहे हैं। हर दिन इनमें ताबड़तोड़ बढ़ौतरी देखी जा रही है। मार्च माह के शुरू में सोने के दामों (sone ka bahv) में कुछ स्थिरता देखी गई थी लेकिन होली पर अचानक आई इस तेजी ने हर किसी को चौंका दिया है। अब आम आदमी के लिए सोना खरीदना चुनौती बनता जा रहा है। इस समय सोने के दाम (gold price hike) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो खबर में जानिये इसके लेटेस्ट रेट।

 | 
Gold Rate : सातवें आसमान में पहुंचे सोने के भाव, अब आम आदमी के लिए खरीदना हुआ बेहद मुश्किल, जानिये सोने के लेटेस्ट रेट

HR Breaking News : (Gold price today) एक तरफ लोग होली पर रंगों में सराबोर हुए तो दूसरी तरफ सोने के भाव सातवें आसमान पर जा पहुंचे। 24 कैरेट ही नहीं, 22 कैरेट सोने के दाम भी इस समय काफी हाई लेवल पर चल रहे हैं। इस समय देशभर में सोने के रेट (gold price latest)  में आई तूफ़ानी तेजी के कारण खरीददारों के पसीने छूट रहे हैं। आने वाले दिनों में इनमें और बढ़ौतरी हो सकती है। फिलहाल सोने में आई तेजी के कारण लोग इसके सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार मार्च अंत तक घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह तेजी बरकरार रहेगी। इस समय अलग-अलग शहरों में सोने के दाम (gold rate update) कुछ इस तरह से ट्रेड कर रहे हैं-

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव के कारण-


सोने के दामों (sone ka aaj ka bhav)  में उतार चढ़ाव आने के कई कारण हैं। इस समय जो उतार चढ़ाव है वह  जियो पॉलिटिकल तनाव बढ़ने, शेयर बाजार (stock market) में उठापटक बढ़ने के कारण है। इस समय लोग गोल्ड में निवेश को ही अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। डॉलर के आगे रुपए का कमजोर होना भी सोने के दामों (gold price 14 march) को बढ़ाने का कारण रहा है। वहीं दूसरी ओर महंगाई में इजाफा होने से भी सोने का रेट हाई हुआ है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव-


- आर्थिक राजधानी मुंबई में 14 मार्च को 24 कैरेट सोने के रेट 89782 रुपए (gold price mumbai) प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 82304 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।
- राजस्थान की राजधानी जयपुर (gold price jaipur) में आज 24 कैरेट सोने का दाम 89932 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 82452 रुपए प्रति तोला है।
- लखनऊ में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 89931 रुपए (gold price lucknow) है और 22 कैरेट सोने का भाव 82455 रुपए प्रति तोला है।


- देश की राजधानी दिल्ली (delhi gold rate)में 14 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव 89934 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 82454 रुपए प्रति तोला चल रहे हैं।
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने के दाम 89782 रुपए (gold price culkatta ) प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 82304 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।


- बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 89783 रुपए (bengluru gold rate) प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। यहां पर 22 कैरट सोने के दाम 82310 रुपए (22 carat gold price) प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं। 18 कैरट सोने की बात करें तो यहां पर आज इसके रेट में तेजी दर्ज की गई है। 18 कैरट सोने के भाव यहां 67344 रुपए (18 carat gold rate) प्रति तोला आंके गए हैं।


सोने की खरीदारी में रखें ये ध्यान-


जब भी सोना खरीदें तो हमेशा हॉलमार्क का जरूर ध्यान कर लें। हमेशा सोने की गुणवत्ता का ध्यान रखें। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (Bureau of Indian Standards) की ओर से सोने पर हॉलमार्क लगाया जाता है तो सर्टिफाइड सोना होता है। सोने पर अंकों के अनुसार हॉलमार्क कोड छपा हुआ होता है। शुद्ध सोने की गारंटी देने वाले इसे हॉलमार्क को यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (unique identification number) कहते हैं। हॉलमार्किंग से ही सोने के कैरेट और शुद्धता (how to check gold purity) का पता चलता है। 


सोन की कैटेगरी अनुसार होता है हॉलमार्क-


सोने के गहनों पर उनकी कैटेगरी अनुसार अंक लिखे होते हैं। 24 कैरेट (24 carat gold price) सोने पर 999 लिखा होता है, जिसका मतलब होता है कि यह सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने (22 carat gold price) पर 916 लिखा रहता है, यह 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। इसके अलावा सोने के ताजा भाव से भी अपडेट होना बेहद जरूरी है। सोने के दाम 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट (18 carat gold price) के हिसाब से भिन्न होते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन बेहद मुलायम होने के कारण इसके गहने नहीं बनते। सोने के भाव IBJA यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewelers Association)  की वेबसाइट पर भी पता कर सकते हैं।