home page

Gold Rate : हल्की गिरावट के बाद फिर से सोने के भाव में तगड़ा उछाल, जानिए 22, 24 कैरेट की कीमत

Gold Rate Today :सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने के भावों में उछाल का सिलसिला जारी है। 22 व 24 कैरेट सोने की कीमत में उछाल जारी है। हल्की सी गिरावट के बाद सोने चांदी के भाव फिर से उछाल के साथ बढ़े है। आप सोना (Gold Rate) चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो सोने के दाम जान लें। 

 | 
Gold Rate : हल्की गिरावट के बाद फिर से सोने के भाव में तगड़ा उछाल, जानिए 22, 24 कैरेट की कीमत

HR Breaking News (Gold Rate Hike) विवाह शादी का सीजन चल रहा है। बाजार में सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है। सोने चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा भी जारी है। शादी विवाहों में सोने (Gold Rate) की मांग के अलावा सोने में निवेशकों की रूची बढ़ना भी सोने की कीमत बढ़ने के पीछे बड़ा कारण है। वैश्विक बाजार में सोने का आयात निर्यात बड़े स्तर पर बढ़ा है।

 

 

बाजार जाने से पहले जान लें सोने का दाम


सोने के भावों में लगातार तेजी जारी है। ऐसे में शादी विवाह के सीजन में बाजार में सोना खरीदने जाने से पहले सोने (Gold Rate) के दामों के बारे में जान लेना चाहिए। साने चांदी की डिमांड बढ़ गई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार रेट जरूर चेक कर लें।

यह चल रहे हैं 22-24 कैरेट सोने के दाम


सोने के भावों में शिवरात्रि पर भी बढ़ौतरी देखने को मिली है। दिल्ली, सहित देश के बड़े बाजारों में सोने की कीमतों में बढ़ौतरी हुई है। रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 82,500 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने (Gold Rate) का भाव 86,630 रुपये दर्ज किया गया है। 

चांदी के भाव में स्थिरता बनी


सर्राफा व्यापारी मनीष शर्मा ने बताया कि सोने की कीमतों में उछाल व चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही है। एक किलो चांदी के भाव में कोई हलचल नहीं है। चांदी के भाव 1,08,000 रुपये पर स्थिर है। मंगलवार को भी चांदी का भाव  1,08,000 रुपए की दर से ही था। 
 

सोने के दाम में उछाल रहेगा जारी


22 व 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखा जा रहा है। एक तोला 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate update) मंगलवार को 82,350 रुपये थे। आज यह बढ़कर82,500 रुपये प्रति तोला पहुंच गए हैं। सोने के 22 कैरेट के दाम 150 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़े हैं। मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 86,470 रुपये था जो बुधवार को 86,630 रुपये पर पहुं गया है। मतलब की सोने के भाव में 160 रुपये की बढ़ौतरी हुई है।  

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना


सोना खरीदना चाह रहे हैं तो पहले सोने की क्वालिटी को चेक कर लें। क्वालिटी को कभी भी नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें (Gold Rate latest update)। हॉलमार्क से सोना गारंटी के साथ मिलता है कि असली है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है। कैरेट के हिसाब से अलग अलग हॉलमार्क होते हैं। 

News Hub