Gold Rate : रॉकेट की रफ्तार से फिर बढ़े सोने के दाम, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के रेट
Gold Rate : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कुछ दिन दाम गिरने के बाद सोने (Gold Rate) के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं। सोने के दामों में शुक्रवार फिर रॉकेट जैसी रफ्तार देखने को मिली है। सोने के दामों में आने वाले दिनों में बढ़ौतरी को लेकर भी एक्सपर्ट्स की राय सामने आई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में लगातार गिरावट के बाद अब फिर से सोने ने अपनी रफ्तार दिखानी शुरू कर दी है। सोने के दामों में शुक्रवार को फिर से बंपर उछाल देखने को मिला है। सोने के दाम (Gold Rate) 90 हजार को पार कर गए हैं। आइए जानते हैं आगे सोने के दामों कितने तक पहुंच सकते हैं।
कहां पहुंच गए हैं सोने के दाम
शुक्रवार को सोने के दामों (Gold Rate) में कल की तुलना में 450 रुपये की बढ़त हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का दाम 90 हजार रुपये को पार कर गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर चल रहा है।
सोने के दामों में इस वजह से आ रहा बड़ा उत्तार चढ़ाव
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इससे सोने चांदी के दामों में भी बदलाव काफी देखने को मिल रहा है। 28 मार्च को सोने के दामों में फिर से भारी उछाल (Gold Rate Hike) आया है। वहीं, देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने (Gold Rate) का भाव 90 हजार रुपये के ऊपर चला गया है।
वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 82 हजार 400 रुपये के ऊपर चल रहा है। सोने के दामों में 450 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। वहीं, चांदी की बात करें तो 1,01,900 रुपये चल रही है।
चांदी के दाम चल रहे स्थिर
सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो चांदी के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में शुक्रवार को गिरावट आई है। वहीं, चांदी का रेट 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जोकि बढ़ा है।
अन्य शहरों में क्या चल रहे हैं दाम
दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 82 हजार 510 रुपये और 24 कैरेट सोना 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 81,960 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में 22 कैरट सोने का दाम 81,360 रुपये व 24 कैरेट सोने का दाम 89,850 रुपये चल रहा है। कोलकाता में सोने का भाव 81,360 22 कैरेट व 24 कैरेट का दाम 89,850 रुपये चल रहा है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने की कीमतों में उछाल के पीछे कई कारण हैं। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव इसका प्रमुख कारण है। निवेशकों ने सोने को सेफ हेवन के रूप में माना है। दूसरी ओर अमेरिका में नए शुल्कों की संभावना और आर्थिक मंदी के संकेत भी सोने की कीमतों को बढ़ा रहे हैं।
आगे कितने रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों में आने वाले दिनों में भी बढ़ौतरी की संभावना है। सोना (Gold Rate) इस साल के अंत तक 1 लाख को क्रॉस करने की संभावना है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय के निवेश के लिए सोना एक अच्छा विकल्प है।