Gold Rate : फेल हो गई भविष्यवाणियां, सोने में तेज से भी भयंकर तेजी, 1.44% वृद्धि के साथ 7259 रुपये का उछाल
Gold Rate : सोने के दामों में तेज से भी तेज तेजी आई है। गिरावट की भविष्यवाणियों के बीच सोना इस कदर उछला है कि लोगों ने सोचा भी नहीं था। सोन के दाम दो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दाम इस मुहाने पर पहुंच गए हैं कि एक छलांग लगाएंगे और एक लाख को क्रॉस कर जाएंगे।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आई है। सोने के दाम हरियाली पर आ गए हैं। सोने के दामों में तेजी से निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं। सोना अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब जा पहुंचा है। आइए जानते हैं सोने के दामों में क्यों तेजी आई है और किस स्तर पर जा पहुंचे हैं।
सोने के दामों में क्यों आई तेजी
सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेजी की सबसे बड़ी वजह दुनिया भर में फैली आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता है। अमेरिका में टैक्स को लेकर नई परेशानी सामने आई हैं। एक संघीय अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विदेशों से आने वाले सामान पर टैक्स जारी रखने की इजाजत दी है।
इससे निवेशकों में घबराहट फैल गई है। ऐसे माहौल में लोग सुरक्षित निवेश की ओर भागते हैं और सोना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसलिए सोने की खरीद बढ़ गई और दाम चढ़ गए।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोने के दाम 90,210 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।
22 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर पर था सोना, फिर हुआ धड़ाम
सोने के दाम इस साल काफी बढ़े हैं। 22 अप्रैल को सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर थे। यह दाम एमसीएक्स पर हाईएस्ट थे। 23 अप्रैल से सोने के दाम गिरने शुरू हुए और गिरकर काफी नीचे आ गए। सोना 15 मई तक 90,890 रुपये पर दर्ज किया गया।
7259 रुपये का आया सोने में उछाल
वहीं, 12 जून को सोने के दाम 98,096 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। यह कल के मुकाबले 1,392 रुपये बढ़े हैं। यानी की 1.44% की वृद्धि सोने के दामों में हुई है। यह कीमत 12:32 मिनट की है। एक दिन में 1.44 की इस बढ़ौतरी के साथ सोना आज अपने हाई प्वाइंट 98149 रुपये तक पहुंच चुका है। यह 15 मई के मुकाबले 7259 रुपये ज्यादा है।
सोने के दाम अभी और बढ़ेंगे
विशेषज्ञों के अनुसार अभी सोने के दाम (sone ki kimat) और बढ़ेंगे। प्रति तोला सोने का रेट अब हर किसी को चौंका रहा है। पहले ही सोने के दाम (gold rate 11 june 2025) आम आदमी की पहुंच से दूर हैं। आने वाले कुछ माह बाद तो यह नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना सकते हैं। संभावनाएं तो ये हैं कि 24 कैरेट (24K gold rate) 10 ग्राम गोल्ड 1 लाख से जल्द ही पार हो जाएगा।
