Gold Rate : फिर सोने ने शुरू की चढ़ाई, 2,462 रुपये महंगा हुआ 10 ग्राम सोना, साल के अंत तक ये होंगे दाम
Gold Rate : सोने के दामों में बड़े बदलाव दर्ज किए गए हैं। लगातार गिरने के बाद सोना फिर से बहुत तेजी से बढ़ गया है। सोने के दाम (Gold Rate) एक बार फिर अपने हाई पर पहुंच गए हैं। सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी ने आम ग्राहकों को फिर से झटका दिया है, वहीं नए निवेशकों को इससे फायदा मिला है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना एक लाख के पार फिर से जाने को है। एक बार फिर सोना कीर्तिमान रचने को तैयार दिख रहा है। सोने के दाम इस कदर बढ़े हैं कि गिरावट की सारी भविष्यवाणियों को फेल कर दिया है।
सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी
इस साल सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोना इस साल 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका था। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। 22 अप्रैल का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था।
सोने में निवेशक बढ़े, आम खरीदार हुए कम
सोने में निवेशकों की रुचि बढ़ी है तो आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है।
वहीं, निवेशकों की देखें तो सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश कम हुए हैं। सोना खरीद में निवेशकों का यह दस साल बात सबसे बढ़ा आंकड़ा है।
क्या चल रहे हैं सोने चांदी के दाम
सोने चांदी के दामों में पिछले सात दिन से बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 3 मई को सोने के दाम 93,954 रुपये प्रति दस ग्राम पर थे। ये दाम अब दस मई को 96,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। सोने के दामों में एक सप्ताह में 2,462 रुपये की बढ़ौतरी हुई है।
कहां क्या चल रही है सोने की कीमत
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate)90,600 रुपये पर चल रहे हैं। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,830 रुपये पर ट्रेड कर रही है। इसी प्रकार मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपये दर्ज की गई है।
इसी प्रकार कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,450 रुपये प्रति दस ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 98,680 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चेन्नई में देखें तो यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपये दर्ज की गई है। इसी, प्रकार भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,730 रुपये दर्ज की गई है।
साल में अब तक कीतने बढ़े दाम
इस साल सोने के दामों में 20,254 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना 1 जनवरी से अब तक 76,162 रुपये से 20,254 रुपये बढ़कर 96,416 रुपये पर पहुंच गया है। यह प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम हैं।
चांदी के दाम भी इस साल इसी प्रकार बढ़े हैं। चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो से 9,709 रुपये बढ़कर 95,726 रुपये पर पहुंच गई है। बात 2024 की करें तो तब सोना एक साल में 12,810 रुपये महंगा हुआ था।
साल के आखिर तक कीतने होंगे दाम
अमेरिका की ओर से ट्रेड वॉर जारी है। ट्रेड वॉर के चलते साल के आखिर तक सोना 1.10 लाख रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया था। सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसे भारतीय मुद्रा में देखें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपये तक जा सकते हैं। यह गोल्डमैन का अनुमान है।