home page

Gold Rate : सोना हुआ महंगा, 3 हजार रुपये बढ़े दाम, अचानक रॉकेट पर सवार हुआ सोना

Gold Rate : सोने के दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। सोना एक बार फिर रॉकेट पर सवार हो गया है। 7 प्रतिशत गिरने के बाद दाम बढ़ गए हैं। सोना फिर से नए कीर्तिमान की ओर चल पड़ा है। अचानक फिर से सोना रॉकेट पर सवार हो गया है।

 | 
Gold Rate : सोना हुआ महंगा, 3 हजार रुपये बढ़े दाम, अचानक रॉकेट पर सवार हुआ सोना 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना तीन हजार रुपये बढ़ गया है। सोना बेहिसाब बढ़ता जा रहा है। सोने के दामों में इस बढ़ौतरी ने लोगों को परेशान कर दिया है। अब सवाल आता है कि सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। 

 


सोने के दाम क्यों बढ़े


फिलहाल सोने के दाम (Gold Rate) रॉकेट की रफ्तार से चल रहे हैं। ऐसे में सोने की कीमतों में उछाल का कारण आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंता व भू-राजनीतिक तनाव है। निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में चुना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण भी ये हुआ है।

 

30 प्रतिशत दिया रिटर्न
 

सोने के दामों (Gold Rate) में लगातार बढ़ौतरी जारी है। साल में सोने ने 30 प्रतिशत रिटर्न दिया है। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। 22 अप्रैल का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था। वहीं, उस समय एमसीएक्स पर भी सोना 99358 रुपये पर चला गया था। 

सोने से दूर हो रहे ज्वेलरी खरीदार
 

निवेशकों की सोने में रुचि बढ़ी है। आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है। लोग हल्के गहने बनवा रहे हैं।

निवेशकों की देखें तो सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश कम हुए हैं। सोना खरीद में निवेशकों का यह दस साल बात सबसे बढ़ा आंकड़ा है। 

तीन जहार रुपये महंगा हुआ सोना
 

सोना एक सप्ताह में 3 हजार रुपये बढ़ चुका है। 24 कैरेट सोने का भाव 3170 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 2900 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। 24 कैरेट सोने का दाम 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  

शहर    24 कैरेट    22 कैरेट

  • नई दिल्ली    98,810    90,500
  • मुंबई    98,620    90,350
  • चेन्नई    98,620    90,350
  • कोलकाता    98,620    90,350
  • जयपुर    98,810    90,500
  • लखनऊ    98,810    90,500
  • चंडीगढ़    98,810    90,500
  • हैदराबाद    98,620    90,350
  • अहमदाबाद    98,710    90,400
  • भोपाल    98,710    90,400

पॉजिटिव रिटर्न दे रहा सोने
 

सोने ने इस बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अब तक पिछले 11 साल में सोना 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है। सोने के दाम पिछले चार साल में दौगुने हो चुके हैं। वहीं, आगे भी सोने के दाम बढ़ने की उम्मीद है।