home page

Gold Rate : अचानक बढ़े सोने के दाम, 4 हजार रुपये महंगा हुआ 1 तोला सोना, भविष्यवाणियां हुई फेल

Gold Rate : सोने के दामों ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। अचानक से दाम बढ़ गए हैं, वो भी चार हजार रुपये प्रति तोला। सोने के दामों में चल रही गिरावट के बीच सोने के दाम एकदम बढ़ने से निवेशक खुश नजर आ रहे हैं। 

 | 
Gold Rate : अचानक बढ़े सोने के दाम, 4 हजार रुपये महंगा हुआ 1 तोला सोना, भविष्यवाणियां हुई फेल

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में उतार चढ़ाव के दौर में फिर से बढ़ी बढ़त देखने को मिली है। 1 तोला सोना 4 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। लगातार घट रहे दामों के बीच अचानक आई तेजी ने लोगों को चौंका दिया है। वहीं, आगे सोने के दाम क्या रहेंगे इसको लेकर भी अपडेअ सामने आ रहा है। आइए जानते हैं आर्टिकल में- 

 

 

इस साल सोने ने रचे कईं कीर्तिमान
 

साल 2025 में सोने ने लगातार कई कीर्तिमान रचे हैं। सोने के दामों (Gold Rate)में निरंतर तेजी के बाद बड़ी गिरावट का दौर भी आया और अब फिर से अचानक रेट बढ़ गए हैं। जहां ज्यादातर भविष्यवाणियां सोने के दाम गिरने को लेकर थी, वो अब फेल होती दिख रही हैं। 

 


30 प्रतिशत तक बढ़े दाम, 7 प्रतिशत की आई गिरावट
 

इस साल सोने के दाम 30 प्रतिशत तक बढ़ने के बाद फिर से 7 प्रतिशत तक गिर गए थे। सोने के दाम 22 अप्रैल को एक लाख को क्रॉस कर गए थे। यह एक ऐतिहासिक दिन था।

 

इसके बाद सोने ने (Gold Rate) वो डूबकी लगाई, जिसने निवेशकों के पसीने छूड़ा दिए। सोना एमसीएक्स पर भी 1 लाख के करीब जाकर 8 हजार नीचे आ गिरा। 

इंटरनेशनल मार्केट में सोना
 

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के दाम बढ़े हैं। ग्लोबल मार्केट में सोने की बेचमार्क कीमत (Gold Rate) 3,400 डॉलर प्रति औंस के लगभग चली गई हैं। सोना तीन प्रतिशत के करीब बढ़ा है। वहीं, 22 अप्रैल को 3,500 डॉलर के पार जाने के बाद इसकी कीमतें 1 मई  को 3,209.4 डॉलर तक नीचे पहुंची थी। अब सोने के दाम फिर से अपने रिकॉर्ड हाई की ओर जा रहे हैं।  

लगातार तीसरे दिन तेजी
 

सोने के दामों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में 6 मई को दोपहर तक सोना 96,369 रुपये तोला तक ऊपर गया। हाल में सोने के दाम 96,310 के आसपास हैं। जबकि सोना गुरुवार एक मई को 92,055 रुपये का इंट्राडे लो पर चला गया था। वहीं, 22 अप्रैल को सोना 99,358 के रिकॉर्ड पर था। पिछले गुरुवार के लो से सोना अचानक कुछ ही दिनों में 4 हजार रुपये से अधिक बढ़ गया है। 

रिकॉर्ड हाई से अभी भी नीचे
 

सोने के दाम काफी बढ़े हैं, लेकिन 22 अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से अभी भी 3 हजार रुपये तक कम हैं। सोना घरेलू स्पॉट मार्केट में भी 6,500 के ऊपर चल रहा है। सोने के दाम (Gold Rate) लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हें। 

यूएसए की मीटिंग से पहले बढ़े दाम
 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग होनी है। इस यूएस फेड की मीटिंग से पहले सोने को सपोर्ट बतौर सुरक्षित विकल्प देखा जा रहा है। सोने की मांग फिर से बढ़ी है। 6 मई को शुरू होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में 7 मई को ब्याज दरों पर फैसला लिया जाना है।

मीटिंग के फैसलों पर नजर
 

यूएस फेड की मीटिंग में मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम है। परंतु फिर भी मार्केट की ओर से जुलाई से लेकर दिसंबर तक ब्याज दरों में कम से कम 80 बेसिस प्वाइंट की कटौती की उम्मीद की जा रही है। वहीं, यूएसए और चीन के बीच के ट्रेड वॉर पर भी नजर रखी जा रही है। 

यह चल रहे हैं सोने के दाम
 

एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट मंगलवार दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर 1,900 रुपये ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है। यह 2.01% बढ़ा है। सोने के दाम 96,549 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर हैं। सोना सुबह 551 रुपये चढ़कर 95,200 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 96,600 रुपये के हाई और 95,200 रुपये के लो के बीच रहा है। 

 
घरेलू स्पॉट मार्केट में भी बढ़े दाम
 

सोने के दामों में इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक स्पॉट मार्केट में सोना मंगलवार को बढ़ा है।  24 कैरेट गोल्ड के रेट शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले 1,479 रुपये बढ़े हैं। यह दाम अब 96,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर सोने का भाव (Gold Rate) 95,282 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर देखा गया था।

इंटरनेशन मार्केट में सोना 
 

इंटरनेशनल मार्केट में बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड मंगलवार को 3,387.11 डॉलर प्रति औंस हाई और और 3,323.50 डॉलर प्रति औंस लो पर रहा। सोना 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 3,368.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने के यह दाम 22 अप्रैल को 3,509.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए थे।  

आगे भी रहेगी तेजी

सोने के दामों में आगे भी तेजी रहने की उम्मीद है। अभी ट्रेड वॉर धीमा हुआ है, लेकिन रूका नहीं है, वहीं लोगों ने मुनाफावसूली के लिए सोना बेचा है। जिस वजह से दाम गिरे। आगे भी सोने की मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ने की प्रबल संभावना है। सोना जल्द एक लाख के आंकड़े को पार कर सकता है।