home page

Gold Rate : सोने ने भरी उड़ान, 5432 रुपये महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है। सोना फिर सातवें माले पर जा पहुंचा है। इस तेजी ने सोने के दाम गिरने की सभी भविष्यवाणियों को फेल कर दिया है। भविष्य में सोने के दाम क्या रहेंगे, इसको लेकर भी अपडेट सामने आया है। 

 | 
Gold Rate : सोने ने भरी उड़ान, 5432 रुपये महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में 5 हजार से ज्यादा का उछाल आया है। गोल्ड रेट में तगड़ा इफेक्ट आया है। अचानक आई इस तेजी ने लोगों की भविष्यवाणियों को फेल कर दिया है। आगे सोने के दाम कितने रहेंगे, इसको लेकर भी अब बड़े अनुमान सामने आए हैं। सोना एक लाख के बेहद करीब जा पहुंचा है। 

 

 

क्यों बढ़े सोने के दाम
 

सोने के दामों में जबरदस्त तेजी देखना को मिली है। इसका कारण यह माना जा रहा है कि अमेरिका की 10 सालों की बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल आया है, इससे डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी देखने को मिली है। 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम
 

कमजोर डॉलर की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना उछला है। यहां सोने के दाम (Gold Rate) तगड़ी बढ़ौतरी के साथ देखे गए हैं। सोना 40 डॉलर उछलकर 3325 के पास पहुंच गया है। चांदी डेढ़ प्रतिशत चढ़कर 33.50 डॉलर के ऊपर चली गई है।  

अर्थव्यवस्था की चिंता ने मोड़ा निवेशकों का रूख
 

सोने के दाम (Gold Rate) लगातार बढ़ रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ना है। इसके चलते डॉलर लगातार कमजोर हो रहा है और इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

 

बढ़ते कर्ज के कारण अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी की ओर से यूएसए को डाउनग्रेड किया गया है। इससे बाजार में अनिश्चित्ता आई है और इसकी वजह से निवेशकों ने सोने की तरफ से फिर से रुख किया है। जिससे सोने की मांग बढ़ते ही सोने के दाम भी बढ़ गए हैं। 

2025 में सोने ने बनाए लगातार रिकॉर्ड
 

इस साल सोने ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। सोना रोजाना रिकॉर्ड बना रहा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सोना 1 लाख प्रति 10 ग्राम को पार कर गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम 3500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए। यह दिन 22 अप्रैल का था। इसी दिन सोना एमसीएक्स पर भी 99,358 के अपने ऑल टाइम हाई पर था। 


23 अप्रैल से आई तेजी
 

सोने (Gold Rate) के दामों में इसके  बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ। 23 अप्रैल से सोने के दाम कम होने शुरू हो गए। एमसीएक्स पर सोना गिरकर 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने के दामों में बड़ी गिरावट थी। इसके बाद अब सोना फिर तेज हो गया है। 

5432 रुपये महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड
 

सोना 15 मई को काफी नीचे आ गया था। सोने के दामों (Gold Rate) 5432 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ौतरी आई है। 15 मई को एमसीएक्स पर सोने के दाम 90890 प्रति 10 ग्राम थे, जो 22 मई को बढ़कर 96322 रुपये तक पहुंच चुके हैं। 22 मई को फ्यूजर गोल्ड का लॉ प्वाइंट 96050 रुपये दर्ज किया गया है।

वहीं दोपहर करीब 12 बजे तक हाई प्वाइंट 96322 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। गुरुवार को सोना 96,214 रुपये पर ऑपन हुआ है। वहीं, सोने के दाम कल 95,599 पर बंद हुए थे। सोना 11:51 पर 96105 रुपये दर्ज किया गया है, जो कल से 506 रुपये यानी, 0.53% प्रतिशत ज्यादा है। 

News Hub