home page

Gold Rate : सोने ने पकड़ी तेजी, एकदम बढ़ गए दाम, 10 ग्राम सोना पहुंचा सातवें आसमान के पार

Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना एकदम से बढ़ गया है। सोने की कीमत तेजी पकड़ गई है। 10 ग्राम सोना फिर से नए आयाम बनाता दिख रहा है। अचानक आई तेजी ने कई भविष्यवाणियां भी फेल कर दी हैं, जो कह रही थी कि सोने के दाम अभी जमीन पर गिरने वाले हैं।

 | 
Gold Rate : सोने ने पकड़ी तेजी, एकदम बढ़ गए दाम, 10 ग्राम सोना पहुंचा सातवें आसमान के पार

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। सोना 7वें आसमान के पार जा पहुंचा है। 10 ग्राम सोना काफी महंगा हो गया है। सोने के दाम बढ़ने से आम ग्राहकों की परेशानी फिर से बढ़ गई है। वहीं, निवेशकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें कम हो गई हैं। 

 

 

शुद्ध सोने की पहचान
 

सोना खरीदने से पहले करें शुद्धता की पहचान कर लेना जरूरी है। कई बार गलत सोना खरीदकर लोग ठगे भी जाते हैं। सोना कैरेट के हिसाब से बिकता है। सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का सोना होता है।

 

22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और 9 प्रतिशत अन्य धातु मिलाई जाती है। सोने की पहचान करने के लिए ISO की मुहर भी जरूरी है। हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदना चाहिए। 

 

क्यों बढ़े सोने के दाम
 

सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय टैरिफ वॉर के चलते इस साल बहुत बढ़े हैं। यूएसए की ओर से लगाए गए टैरिफ यानी रेसिप्रोकल टैक्स की वजह से बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल उत्तपन्न हुआ है।

इसी कारण लोगों ने सोने की ओर रुख किया। लोगों ने सोना खरीदना शुरू कर दिया। सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम (Gold Rate) भी बढ़ते गए। 


इस साल सोने ने बनाए रिकॉर्ड
 

सोने ने इस साल कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सोना 22 अप्रैल को पहली बार एक लाख को पार कर गया। वहीं 22 अप्रैल को ही सोने के दाम एमसीएक्स पर एक लाख के बेहद करीब पहुंच गए थे। इस दिन एमसीएक्स पर सोना 99,358 रुपये तोला पर पहुंच गया था। आगे भी सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ते दिख सकते हैं। 


कितने हो गए हैं सोने के दाम
 

17 मई को सोने की कीमत (Gold Rate) 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, चांदी का भाव 97,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। अलग अलग शहरों में सोने के दाम थोड़े बहुत अलग हैं। दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव एक जैसा है। वहीं, हैदराबाद में थोड़ा कम है। 

गिरकर 93 हजार पर आ गया था सोना
 

सोने के दाम 22 अप्रैल को अपने इाई पर थे। इस दिन सोने के भाव ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर दिया था। इसके बाद सोने की गिरावट शुरू हुई। सोने का भाव 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। अब 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 95, 280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) 87,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।  


 

कहां क्या चल रहा है सोने का दाम
 

दिल्ली 


24 कैरेट सोने का भाव 95,280
22 कैरेट सोने का भाव 87,250

 

जयपुर 
 

24 कैरेट सोने का भाव 95,280
22 कैरेट सोने का भाव 87,250  

चंड़ीगढ़ 
 

24 कैरेट सोने का भाव 95,280
22 कैरेट सोने का भाव 87,250  

लखनऊ


24 कैरेट सोने का भाव 95,280
22 कैरेट सोने का भाव 87,350  

हैदराबाद 


24 कैरेट सोने का भाव 95,130 
22 कैरेट सोने का भाव 87,025  

 

News Hub