home page

Gold Rate : सोने के भाव में मची उथल पुथल, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Silver Price : बढ़ती महंगाई के बीच सोना चांदी के दामों में भी भारी उथल पुथल मची हुई है। खासकर सोने के भाव (gold rate today) में तो हर दिन रेट ऊपर नीचे हो रहे हैं। कभी ग्राहकों को सस्ते गहने खरीदने का मौका मिलता है तो भी रेट देखकर ही ग्राहक चौंक जाते हैं। इस उतार चढ़ाव से आज फिर से सोने के रेट (gold price 6 may) बदल गए हैं, आइये जानते हैं इस समय क्या हैं 10 ग्राम गोल्ड के रेट।

 | 
Gold Rate : सोने के भाव में मची उथल पुथल, अब इतने हो गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold rate update)। सोना और चांदी के भाव हर दिन बदल रहे हैं। इन दोनों धातुओं की कीमतों में आज फिर से बदलाव देखने को मिला है। मई माह की शुरुआत से ही सोना चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) में आई गिरावट के कारण ग्राहकों को जहां सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा था,

वहीं निवेशकों को इससे झटका लगा है। अब फिर से सोना चांदी के भाव में तगड़ी उठापटक देखने को मिली है, जिसने ग्राहकों व निवेशकों को हैरान कर दिया है। यह उतार चढ़ाव अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। इस समय गहने खरीदने का प्लान है तो पहले 10 ग्राम गोल्ड के रेट (gold price today) जरूर जान लें।


सोने में ठहराव, चांदी लगा रही दौड़-


इस समय 24 कैरेट सोने के भाव ठहराव पर हैं। ये दो दिन से 96,200 रुपए (24K gold rate) प्रति 10 ग्राम पर रुके हुए हैं। 22 कैरेट सोने का भाव (22K gold rate) भी स्थिर है, जो 89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव आज 6 मई को 200 रुपए की तेजी के बाद 96,400 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। 

हल्के गहनों की डिमांड बढ़ी -


सोने व चांदी की कीमतों (gold silver price today) पर इनकी मांग का गहरा असर पड़ता है। मांग बढ़ने से रेट बढ़ जाते हैं तो कभी रेट बढ़ने से मांग घट जाती है। इस कारण फिर से दाम घट जाते हैं। मांग और रेट के इस खेल में इनके भाव भी लगातार उतार चढ़ाव पर चलते रहते हैं।

मई माह की शुरुआत से ही सोना और चांदी के भावों (sona chandi ka bhav) में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि सोना और चांदी भाव पिछले सीजन के मुकाबले इस बार बहुत ज्यादा रहा है। रेट अधिक होने के कारण लोग 24 व 22 कैरेट सोना खरीदने (gold buying tips) के बजाय 18 कैरेट सोना अधिक खरीद रहे हैं यानी हल्के गहनों की डिमांड बढ़ी है।

इस कारण आई थी रेट में तेजी-


पिछले दिनों सोना चांदी के भाव (sona chandi ka bhav) में रिकॉर्ड बढ़ौतरी देखने को मिली थी। शेयर मार्केट में स्थिरता, टैरिफ वार और कई देशों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण रेट बढ़ गए थे। अब अंतरराष्ट्रीय तनाव कुछ कम हुआ तो रेट गिरने (gold rate down)  लगे हैं। वैश्विक तनाव की स्थिति में निवेशकों ने सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित माना और इन धातुओं के रेट बढ़ गए थे। इस साल में 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी 1 लाख रुपये (gold silver price) के आंकड़े को पार कर चुके हैं। अब इनमें गिरावट देखी जा रही है।

News Hub