Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, 2026 के अंत तक इतने होंगे सोने के दाम

HR Breaking News - (Gold price hike)। सोने की कीमत इस दौरान बुलट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रही है। इसे देखकर हर कोई सोने की भविष्य के दामों के बारे में सोचने पर मजबूर हो रहा है। इस पर हाल ही में नई रिपोर्ट भी आई है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि 2027 तक सोने के दामों (Gold Price Today) में आने वाले उतार चढ़ाव की पूरी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट पर निवेशकों की नजरें कई दिनों से थी। आइये जानते हैं 2027 में कहां तक पहुंच जाएंगे सोने के दाम।
2025 में इस हिसाब से बढ़ेंगे सोने के दाम-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की इस समय कीमत 3,200 डॉलर प्रति औंस (gold price in USA) के करीब बनी हुई है। 2025 में भारतीय सराफा बाजार में इस साल की शुरुआत से ही सोने ने निवेशकों को काफी शानदार मुनाफा हो रहा है।
इस साल सोने की कीमत (gold rate today) में शानदार बढ़ौतरी आने वाली है। ज्यादा जोखिम वाले हालात में सोना 2025 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकता है। भारत में इसी साल में 10 ग्राम सोना 1 लाख से पार होने का अनुमान है।
आज इस रेट मिल रहा सोना-
आज बुधवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के मुताबिक आज 21 मई 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 89,450 , 24 कैरेट का भाव 97, 570 और 18 ग्राम सोने का रेट 73,190 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate Today) 1,00,000 रुपए चल रहा है।
लोग धड़ाधड़ कर रहे हैं सोने में निवेश-
सोने में निवेश (gold investment) अब दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यह अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार के कारण भी बढ़ रहा है। इस तनाव के बीच सोना निवेश (gold investment tips) का सुरक्षित ऑप्शन माना जा रहा है। आर्थिक मंदी से बचने का एक नया तरीका माना जा रहा है। कई देशों के बीच इस समय संघर्ष और तनाव जारी है, इस वजह से सोने में निवेश काफी ज्यादा बढ़ गया है।
केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीददारी जमकर की जा रही है, जो सोने की मांग और कीमतें बढ़ा रही है। वैश्विक जोखिम के दौर में सोना बेहतर संपत्ति बनता रहा है। इससे सोने के रेट (gold price 21 May) बढ़ते जा रहे हैं। यह निवेशकों के लिए तो फायदेमंद है लेकिन ग्राहकों को परेशानी होती है।
सोने की कीमतों में उछाल आने का कारण-
सोने की कीमतों के (sone ki kimat) बढ़ने के पीछे कई वजह बताई जा रही है। भारत में ब्याह शादी के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है और इसका असर सोने की कीमतों पर देखा जा रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी की ज्यादा बिक्री होने पर व डॉलर में कमजोरी से भी सोने में निवेश (gold buying tips) बढ़ता है और इसका असर कीमतों पर भी पड़ता है।
घरेलू व वैश्विक परिस्थितियां, बाजारी हालात, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक वजहों से भी सोने की कीमतें अप डाउन होती रहती हैं। सोने के आयात शुल्क, टैक्स, जीएसटी (GST on gold) व मेकिंग चार्ज में बढ़ौतरी होने के वजह से भी सोने के रेट बढ़ जाते हैं।
एक्सपर्ट्स का ये है मानना-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक साल 2027 तक सोने के रेट (gold price in 2027) सातवें आसमान पर पहुंचने वाले है। इस साल के अंत तक ही रेट काफी बढ़ जाएंगे। साल 2025 की शुरुआत में सोने के दामों में जो तेजी देखने को मिली थी, वही 2026 की शुरुआत में जारी रहती है तो इस स्थिति में सोने की कीमत (gold rate in 2026) आम आदमी की पहुंच से काफी ज्यादा बहार पहुंचसे बाहर होने वाली है।
अंतराष्ट्रीय बाजार में जनवरी 2027 में सोने की कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो सकती है, वहीं भारत में प्रति तोला सोने की कीमत (sone ka bhav) करीब 1 लाख 25 हजार हो सकती है।
2027 में इतनी होगी सोने की कीमत-
2027 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय लेवल पर सोने की अधिकतम कीमत 3,795 डॉलर प्रति औंस (sone ka bhav) तक जा सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2027 की शुरुआत में सोने की कीमत 3,320 डॉलर प्रति औंस होगी और छह माह में यह बढ़कर करीब 3,450 डॉलर प्रति औंस तक आ सकती है। भारत में भी 10 ग्राम सोने की कीमत (gold rate in india) 2027 की शुरुआत में 1 लाख 15 हजार से शुरू होकर साल के अंत तक 1 लाख 25 हजार के आंकड़े को पार कर सकती हैं।