home page

Gold Rate : सोना गिरेगा या और बढ़ेंगे भाव, जनवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने के दाम इस साल लोगों को हैरान कर रहे हैं। किसी दिन सोना बहुत ज्यादा बढ़ रहा है तो किसी दिन सोने के दाम कम हो रहे हैं। सोने के दामों को लेकर अब एक और रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया है कि सोने के दाम कम होंगे या बढ़ जाएंगे। आइए जानते हैं इस साल सोने का आगे क्या रुख रहेगा- 

 | 
Gold Rate : सोना गिरेगा या और बढ़ेंगे भाव, जनवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम रोजाना जाना ही कम ज्यादा होते रहते हैं। परंतु, इस साल सोने के दाम कुछ ज्यादा ही उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। सोने में इस साल ज्यादा तेजी देखी गई है।

 

बीच-बीच में गिरावट भी आई है, लेकिन गिरावट आने के बाद भी सोना इतना महंगा है कि आम आदमी सोने को खरीदने से पहले 20 बार सोचेगा। 

 

 

क्यों महंगा हुआ सोना 
 

सोने के महंगे होने का कारण अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के देशों में रिसिप्रोकल टैक्स लगाने की बात कही।

 

इसके बाद बाजारों में हलचल तेज हो गई और निवेशकों ने अपना पैसा डूबने के डर से सोने में निवेश किया। इससे सोने की मांग (Gold Rate) बढ़ गई और सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई। 

सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट
 

अगर हम देश में आज यानी 9 जून की सोने की कीमतों (Gold Rate) की बात करें तो आम लोगों के लिए आज के रेट काफी राहत भरे हैं। देश में आज सोने की कीमतों में जबरदस्त कटौती दर्ज की गई है।

आज यानी 9 जून को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमातें में प्रति 10 ग्राम पर 1427 रुपये की गिरावट हुई है। आईबीजेए के मुताबिक आज देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रेट कटौती के बाद 95,718 रुपये हो गए हैं। वहीं, पहले 24 कैरेट सोने के दाम 97,145 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

इस साल इतने बढ़े सोने के दाम
 

वैसे तो देश में सोने के रेट (Gold Rate) बीते वर्ष के अंतिम महीने में ही बढ़ने लगी थी। हालांकि इस साल में अब तक सोने की कीमतों में 20,983 रुपये की बढ़त हुई है। आंकड़ों के अनुसार इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपये से बढ़कर 95,718 रुपये हो गई है। यानी सोने की कीमत में 19,556 रुपये की बढ़त हेुई है। 

आगे क्या रहेगी सोने की चाल
 

आने वाले दिनों में सोने के दाम पूरी तरह से आगे की राजनीति पर निर्भर कर रहे हैं। हाल ही में आई म्यूचुअल फंड क्वांट की रिपोर्ट के अगले दो महीने में सोने के दामों में 12 से 15 प्रतिशत का सुधार हो सकता है। यानी निकट भविष्य में सोने के दाम (Gold Rate) गिर सकते हैं। परंतु, मध्यम कालिन और लंबी अवधि के लिए सोना पॉजिटिव रहता है। 

जॉन मिल्स ने लगाया ये अनुमान
 

अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ जॉन मिल्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने के दाम बहुत ज्यादा गिर जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव 1800 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएंगे। उनका कहना है कि आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक दबाव बाजारों पर कम होगा और हालत ठीक होने पर निवेशक बाजार में लौट जाएंगे।

इससे सोने की मांग कम हो जाएगी और आपूर्ति ज्यादा रहेगी। जिस वजह से सोने के दाम लगातार गिरेंगे और इसे भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखें तो जनवरी 2026 तक सोने के दाम 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास जा सकते हैं। 

तेजी का भी लगाया जा रहा अनुमान 
 

सोने के दामों में तेजी का भी अनुमान लगाया जा रहा है। अमेरिका की ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन के अनुसार इस साल के अंत तक सोने के दाम 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगे। अगर इतने दाम पहुंच जाते हैं तो भारत में सोने के दाम 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।