home page

Gold Rate : सोने में उलटफेर जारी, अगले 1 साल में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोना लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। सोने के दाम कभी बेहिसाब रूप से बढ़ रहे हैं तो बीच-बीच में तगड़ी गिरावट भी आ रही है। हाल के दिनों में सोने में गिरावट का दौर जारी है। सराफा बाजार में सोने के दाम गिरे हैं तो एमसीएक्स पर सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

 | 
Gold Rate : सोने में उलटफेर जारी, अगले 1 साल में इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव आ रहा है। पिछले एक सप्ताह में सराफा बाजार में सोना 3400 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है तो वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम 6000 रुपये से भी ज्यादा गिर चुके हैं। ऐसे में इस साल यह सोने के दामों में बड़ी गिरावट है। हालांकि इससे पहले सोने के दाम बढ़े भी बहुत तेजी से हैं। 

 


सोने ने दिया 35% का रिटर्न 


गोल्ड ने इस साल 35% तक का रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में सोने की कीमत 100000 पहुंच जाएगी, यह किसी ने सोचा नहीं होगा। परंतु, सोने के दाम इतने बढ़ गए की 1 लाख तो सोने का आंकड़ा 6 महीने के अंदर ही पार कर गया।

 

साल की शुरुआत में सोने के दाम 76000 के आसपास थे। जिसके बाद लगभग 35% बढ़ोतरी के साथ सोना एक लाख रुपये तक पहुंच गया। 

 


क्यों आई सोने के दामों में इतनी तेजी 


सोने के दामों (Gold Rate) में इतनी तेजी आने के पीछे भी कई कारण हैं। सबसे पहले तो अमेरिका की ओर से व्यापार को लेकर लिए गए फैसले। अमेरिका ने रिसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला लिया।

 

इसके बाद सोने की कीमत लगातार बढ़ती चली गई। क्योंकि बाजारों में निवेशकों को पैसा डूबने का डर सताने लगा और इसी वजह से निवेशक बाजार में पैसा नहीं लगा रहे थे।

सोने को सुरक्षित मानते हुए लोगों ने सोने में अपनी पूंजी को इन्वेस्ट किया। इससे सोने की मांग बढ़ गई और सोने के दाम बढ़ गए।  

क्यों आई सोने में गिरावट 


सोने में गिरावट का भी कारण सामने आ रहा है। सोने के दाम (Gold Rate) गिरने के पीछे की वजह सोने के दामों में लगातार बेहिसाब बढ़ोतरी ही है। निवेशकों ने सोने के दाम बहुत ज्यादा बढ़ा दिए थे।

इसके बाद सोने पर टैरिफ का असर कम हुआ और बाजारों में हरियाली छाने लगी जिससे सोने के दाम धड़ाम से गिर गए। फिलहाल की गिरावट की वजह इसराइल और ईरान के बीच युद्ध का रुकना भी है। 


क्या चल रहे हैं सोने के दाम


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices) में 22 कैरेट सोने का भाव 89,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोना 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा है।

इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है और 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

1 साल बाद कितने होंगे सोने के दाम 


सोने के दामों में 1 साल के अंदर तगड़ी गिरावट आने वाली है। इसको लेकर सिटी रिसर्च की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि आने वाले 3 महीना में सोने के दाम (Gold Rate) भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 93 से 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम होंगे। वहीं जून 2026 तक सोने की कीमत 85000 प्रति 10 ग्राम के आसपास रह जाएगी।