Gold Price : सोने में बड़ी गिरावट, जनवरी 2026 तक इतना हो जाएगा 24 कैरेट सोने के भाव
Gold Price :सोने के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम लगातार गिरते ही जा रहे हैं। सोने के दाम अब काफी गिर गए हैं। कुछ दिन बढ़ने के बाद सोना तगड़ा गिरा है। सोने के दाम इस साल 1 लाख के ऊपर जाने के बाद फिर से लुढ़क गए हैं। रिपोर्ट भी आ गई हैं कि सोने के दाम जनवरी 2026 तक कितने रह जाएंगे।

HR Breaking News (Gold Price) सोने की कीमत लगातार बढ़त के बाद अब ढलान पर आ गई हैं। सोना काफी तेजी से बढ़ा था, परंतु अब इसी रफ्तार से सोना गिरना शुरू हो गया है। सोने की कीमतों के गिरने के कई कारण दिख रहे हैं। सोना इस साल काफी आगे जाकर वापस लौट रहा है।
क्यों गिरे सोने के दाम
देशक के साथ साथ वैश्विक स्तर पर भी सोने के दाम (Sone Ke Damm) गिरे है। जब से ईरान और इजराइल के बीच तनाव कम हुआ है, तब से सोना सेफ हेवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है, जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में सोने (Sone ke Bhav)की चमक फीकी पड़ी है। इस विराम का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह चल रहे हैं दाम
वैश्विक कीमतों (global gold prices)में भी भारी गिरावट देखी गई है। आज 27 जून को कॉमेक्स पर सोने के भाव में 0.99 प्रतिशत या 33.20 डॉलर की गिरावट आई है।
इसके बाद इसका भाव 3,314.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया है। इसके अलावा गोल्ड स्पॉट (Gold Spot)0.84 प्रतिशत या 28.08 डॉलर की गिरावट के साथ 3,299.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
बुलियन मार्केट में सोने के भाव
बीते 10 दिनों में सोने का भाव (Sone Ke Rate) 1,01,000 रुपये से 98000 रुपये पर आ गए हैं। अब तक सोने में तकरीबन 3,000 रुपये का करेक्शन आ चुका है। बीते दिनों की तुलना में 27 जून को सोने के भाव में 950 रुपये तक की कमी आई है।
बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 98,000 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 89,900 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट (Silver Rate) 1,07,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।
एमसीएक्स पर सोने के दाम 6 हजार से ज्यादा गिरे
सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर सोना 6127 रुपये सस्ता हो चुका है। यह कीमत 16 जून के बाद से गिरी है। सोने के दाम (Gold Rate) शुक्रवार को गिरकर 94991 रुपये तक आ गए हैं।
वहीं रात को 10 बजकर 43 मिनट पर 95381 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। सोने के दाम कल के मुकाबले 1,706 रुपये यानी 1.76% गिर गए हैं। सोने दाम कल 97,087 पर बंद हुए थे। वहीं, 96,261 पर सोना आज खुला था।
जनवरी 2026 तक कितने होंगे सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) जनवरी 2026 तक तगड़े गिरने वाले हैं। इसको लेकर जॉन मिल्स का मानना है कि सोने के दामों को लेकर अब परिस्थितियां सामान्य होंगी। सोने के दाम जनवरी 2026 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1800 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकते हैं। यानी कि सोने के दाम 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकते हैं।