Gold Rate : सातवें आसमान पर सोने के भाव, नवंबर दिसंबर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate : सोने के दाम लगातार गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। बावजूद इसके सोना आम आदमी की पहुंच से काफी दूर है। सोने के दाम इस साल इतने बढ़े हैं कि आम ग्राहकों के पसीन छूड़ा दिए हैं। नतीजा यह है कि लोगों ने शादी विवाह में भी हल्के आभूषण बनवाकर पहनने शुरू कर दिए हैं। सोने के दाम सातवें आसमान पर हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है। यह इंसान के श्रृंगान का गहना है। भारत में तो सोने का पारंपरिक महत्व भी है। वहीं, हाल के दिनों में तो निवेशकों की भी पहली पसंद सोना ही बना हुआ है।
सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोगों की पहुंच से सोना दूर होता जा रहा है। आगे सोने के दाम कितने होंगे, इसको लेकर भी अभी एक्सपर्ट्स की राय सामने आ गई हैं।
सोने से आम ग्राहक हुए दूर
सोने का देश में बहुत महत्व है। सोने को लोग शुभ अवसरों पर खरीदते हैं। वहीं, शादी विवाह में एक बड़ी रकम सोने पर ही लगती है। परंतु, इस साल सोने के दाम इस कदर बढ़े हैं कि सोना आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया। लोगों ने हल्की ज्वेलरी बनवानी शुरू कर दी। सोने (Gold Rate) के हल्के गहने पहनने पर लोग मजबूर हुए हैं।
25 प्रतिशत गिर गई ज्वेलरी खरीद
16 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी साल की तिमाही में सोने के दाम इतने बढ़े हैं कि सोना खरीदने वालों का आंकड़ा 25 प्रतिशत कम हो गया। यह आंकड़ा सोने के आभूषण खरीदने वालों का है। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने से लोगों ने सोने से दूरी बनाई है।
निवेशकों की बढ़ गई रूचि
जहां एक ओर सोने के आम ग्राहक कम हुए हैं, वहीं 2025 में दस साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेशकों की रूचि सोने में बढ़ गई है। इस साल की पहली तिमाही में निवेशक 7 प्रतिशत बढ़ गए हैं। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का एक कारण निवेशकों की मांग भी रहा है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण अमेरिकी राजनीति में हुआ बदलाव है। अमेरिका में इलेक्शन में डॉनाल्ड ट्रंप को जीत मिली और ट्रंप ने मेइ अमेरिका ग्रेट अगेन के तहत टैरिफ का मुद्दा विश्वभर में उठाया। ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैक्स का फॉर्मूला निकाला और जो देश जितना टैक्स लगा रहा है, उस पर भी सेम टैक्स लेकर आए।
यह टैरिफ वॉर ऐसा छीड़ा की बाजार में हालत खराब हो गए और निवेशकों ने बाजार को छोड़कर सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने की ओर रुख किया और सोने के दाम (Gold Rate) दिन प्रतिदिन बढ़ते चले गए। सोना सातवें आसमान पर जा बैठा।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम पिछले कुछ दिनों से गिर रहे हैं, लेकिन फिर भी सोना 90 हजार से ऊपर ही बना हुआ है। देश में एमसीएक्स पर सोने के दाम 92,337 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं। 16 मई को रात को सोने के दाम 832 रुपये डाऊन चल रहे हैं। यह कल के मुकाबले हैं। सोने के दाम फिलहाल इसी रेंज में बने हुए हैं और स्थिर से हो गए हैं।
इस साल हुई बेहिसाब बढ़ौतरी
सोने के दामों (Gold Rate) में इस साल बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोना 76 हजार कुछ से एक लाख को पार कर गया था। यानी सोने ने लगभग 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
22 अप्रैल को देश में सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख के पार थी। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना इसी दिन 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया था।
नवंबर दिसंबर तक कितने होंगे सोने के दाम
सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर एक्सपर्ट की राय भी सामने आ गई है। एक्सपर्ट रोहित वर्मा का मानना है कि इस साल नवंबर तक सोने के दाम एक लाख 5 हजार से 1,10,000 के आसपास होंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सोना 90 से 94 हजार के आसपास ट्रेड कर रहा है।
यह उतारा चढ़ाव इसी बीच रह सकता है। परंतु, तीन महीने के लिए होल्ड हुआ टैरिफ का मुद्दा फिर लौटेगा और वहीं, दिवाली पर देश में भी सोने की मांग बढ़ेगी जो सोने की कीमतों को बढ़ाएगी।