Gold Rate : हफ्ते के पहले दिन गिरे सोने के रेट, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव
Gold Price Today : सोने की कीमतों में पिछले कई दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन आज सप्ताह के पहले दिन सोना सस्ता हो गया है। सोने के साथ चांदी के रेट भी कम हो गए हैं। घरेलू बाजार में आज 22 दिसंबर को सोने में (gold price fall) दर्ज की गई है। शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह शानदार मौका है। आईये जानते हैं सोने चांदी का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Gold Rate Today) - सोने और चांदी के भाव में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सप्ताह की शुरुआत सोने की कीमतों में हल्की गिरावट के साथ हुई है। दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव (24 carat gold price in Delhi today)1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 260 रुपये और 22 कैरेट सोना 250 रुपये तक मजबूत हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के हाजिर भाव (Sone ka bhav) में हल्की नरमी देखी गई है, जहां कीमत 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर रही। अब नज़र डालते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट पर…
दिल्ली में सोने की कीमत-
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता-
मुंबई (Mumbai Gold Price), चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने कीमत-
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Banglore Gold price) 134170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 122990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं-
शहर - 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली - 123140 -134320
मुंबई - 122990 - 134170
अहमदाबाद -123040 - 134220
चेन्नई -122990 - 134170
कोलकाता - 122990 -134170
हैदराबाद -122990 - 134170
जयपुर - 123140 - 134320
भोपाल -123040 -134220
लखनऊ - 123140 - 134320
चंडीगढ़ - 123140 - 134320
गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि अगले साल दिसंबर तक सोने की कीमतें (gold price) 4,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक आने वाले वर्ष में भी सोने की खरीद बढ़ाते रहेंगे, जिससे कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिलेगा।
चांदी की कीमत (Silver Price)-
चांदी की कीमतों में 22 दिसंबर को गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में चांदी का भाव घटकर (silver price fall) 2,13,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव दिखा, जहां हाजिर कीमत 65.85 डॉलर प्रति औंस रही।
पिछले एक सप्ताह में चांदी 16000 रुपये मजबूत हुई है, जबकि इस वर्ष अब तक इसकी कीमतों में 126% की तेज़ बढ़त देखने को मिली है।
