Gold Rate : सस्ता होने के बाद सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट
Gold Price : लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दें कि अब सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
HR Breaking News (Gold Price Latest Update) अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है तो वहीं निवेशकों (Gold Investment Tips) को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
सोने की कीमतों में आई तेजी
सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में की गई कटौती से निवेशकों को लाभ हो रहा है। 29 अक्टूबर को फेड (Sone ki kemat) ने 0.25 प्रतिशत का रेट कम कर दिया है। ब्याज दरों में गिरावट आने की वजह से बॉन्ड कम आकर्षक होते नजर आ रहे हैं। इसकी वजह से निवेशक गोल्ड जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ाना पसंद करते हैं।
दिल्ली में सोने का रेट
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 122560 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram Gold Price) पर जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 112360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का दाम
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 112210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 122410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 112362 122561
मुंबई 112213 122413
अहमदाबाद 112261 122462
चेन्नई 112213 122413
कोलकाता 112208 122412
हैदराबाद 112207 122411
जयपुर 112355 122563
भोपाल 112262 122464
लखनऊ 112363 122558
चंडीगढ़ 112364 122559
नोट: सोने की कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।
चांदी का ये है रेट
सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी आज तेजी (Silver Price Hike) दर्ज की जा रही है। 30 अक्टूबर को चांदी की कीमत बढ़कर 152100 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची है। अतंरराष्ट्रीय बाजार में चांदी क कीमत 2.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48.40 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है। इससे पहले डॉलर में मजबूती, US-चीन (Gold Price Hike Reason) के बीच ट्रेड पर टेंशन में राहत की संभावना, फेडरल रिजर्व के फैसले को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख और प्रॉफिट बुकिंग से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी।
