home page

Gold Rate : रॉकेट के रफ्तार से दौड़ा सोना, जानिए कितना हो गया 1 तोले का भाव

Gold Rate : सोने की कीमतों में खूब उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों की तगड़ी गिरावट के बाद अब एक बार फिर सोना आसमान की ऊचाईंयो को छू रहा है। आज 14 जून को सोना सर्राफा बाजार में रॉकेट की रफ्तार से दौड़ लगा रहे हैं। अगर आप भी आज सोना (Gold Silver Price )खरीदने का सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज एक  तोले सोने के भाव क्या चल रहे हैं।

 | 
Gold Rate : रॉकेट के रफ्तार से दौड़ा सोना, जानिए कितना हो गया 1 तोले का भाव

HR Breaking News (Gold Rate) सोने की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अब भी सोने की चमक जारी है। लगातार आसमान छूती कीमतों के चलते सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहा है।

 

आज 14 जून को सोने की कीमतों (Gold Latest Rate) ने रॉकेट की रफ्तार से बढ़कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज एक तोले सोने का भाव क्या चल रहा है।

 

अब तक कितने बढ़े सोने के भाव
 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार  में सोने की कीमतें (Sone Ke Bhav) लगातार बढ़ रही है, जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है।आज 14 जून को सोने की कीमतों में 2120 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है, जिसके बाद सोना बढ़कर 101550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

जबकि बीते दिन इसके भाव 99430 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein)में 1950 रुपये के तेजी आई है, जिसके बाद यह बढ़कर 93100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि बीते दिन इसका भाव 91150 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

18 कैरेट सोने का भाव
 

अगर 18 कैरेट गोल्ड के रेट  (18 carat gold price) की बात करें तो इस  समय में सर्राफा बाजार में इसके रेट 1600 रुपये उछले हैं, जिसके बाद इसके भाव 76180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

आप जब भी सोना खरीदे तो सोने की खरीदारी से पहले उसकी प्योरिटी को जरूर चेक करें। बता दें कि सोने की शुद्धता (Gold Purity) कैरेट में मापी जाती है। गोल्ड में 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। सिर्फ प्योरिटी ही नहीं बल्कि सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी जरूर देखना चाहिए।

चांदी के ताजा भाव
 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Latest Price) में भी चमक जारी है। चांदी की कीमतों में 1000 रुपये का उछाल आया है। इस बढ़ौतरी के बाद चांदी का भाव 110000 रुपये प्रति किलो रही। चांदी के ये भाव अपने आप में नया रिकॉर्ड है। जबकि बीते दिन चांदी के भाव (Chandi ke Latest Rate)109000 रुपये प्रति किलो थी। इससे पहले 2 दिनों भी चांदी का यही भाव था।