home page

Gold Rate : सोना बना रहा रिकॉर्ड, इतने दिन में हो जाएगा 1 लाख 25 हजार के पार

Gold Rate : सोने के दामों उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। वहीं, सोने ने इस साल कई कीर्तिमान रचे हैं। हर दिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ता हुआ सोना 22 अप्रैल को एक लाख के पार पहुंच गया था। अब ऐसे में एक्सपर्ट ने बता दिया है कि सोने का अगला कीर्तिमान 1 लाख 25 हजार कब तक हासिल हो जाएगा।

 | 
Gold Rate : सोना बना रहा रिकॉर्ड, इतने दिन में हो जाएगा 1 लाख 25 हजार के पार

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में कुछ दिन गिरावट आई और सोने ने फिर से आगे कदम बढ़ाने शुरू कर दिए। सोने के दाम बढ़ने से लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिनके घर में विवाह शादी के फंक्शन थे उन घरों में सोने की खरीद ने पसीने छूड़ा दिए और पूरा बजट ही बिगाड़ दिया। 

 


क्या चल रहे हैं सोने के दाम
 

शुक्रवार 9 मई 2025 को सोने के दामों में बदलाव दर्ज किया गया है। 22 कैरेट सोने का दाम 90,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड 90,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है।  

 

 

सोने के दाम बढ़ने का कारण
 

सोने की दामों (Gold Rate) में यह उछाल डॉलर के कमजोरी के कारण आया है। वहीं, अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के कारण भी सोने के दाम बढ़े हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों सोने के दामों को लेकर भविष्यवाणियां भी शुरू हो गई हैं।

 

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता के अनुसार डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर लगातार अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतें (Gold Rate) अपने हाई के पास हैं। 

आगे सोने के दामों को लेकर ये परिदृश्य
 

विशेषज्ञों के अनुसार सोने के दामों को लेकर आग कई परिदृश्य बन रहे हैं। फिलहाल ट्रंप की टैरिफ नीतियों व चीन के रूख नजरें टिकी हैं। वहीं, निवेशक यह भी जानना चाह रहे हैं कि अगर व्यापार तनाव बढ़ा और आर्थिक स्थिति कमजोर हुई तो केंद्रीय बैंक क्या कदम उठा सकते हैं। बता दें कि एशियाई बाजार में हाजिर चांदी कम होकर 32.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

टैरिफ के घटनाक्रमों पर नजरें
 

मीडिया रिपोर्ट्स में सौमिल गांधी के हवाले से कहा है कि कारोबारी अब अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, लोग बाजार के फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्य थॉमस बार्किन और यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड के भाषणों का भी इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही टैरिफ से जुड़े घटनाक्रमों पर भी लोगों की नजरे हैं। 


कब सोना हो जाएगा एक लाख 25 हजार
 

सोने के दामों को लेकर गोल्डमैन का अनुमान आया है। उनके अनुसार 2025 के अंत तक सोना 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। ट्रेड वॉर की स्थिति और भी खराब हुई तो इससे भी आगे सोना निकल जाएगा। गोल्डमैन की ओर से तीसरी बार सोने के दामों का लक्ष्य चेंज किया गया है। 3300 डॉलर से बढ़ाकर 3700 डॉलर प्रति औंस किया फिर अब 4500 डॉलर प्रति औंस किया है। इसका अर्थ है कि भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक सोना 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।


क्यों बढ़ेंगे इतने दाम
 

गोल्डमैन के अनुसार यह अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के चलते हैं। यह ट्रेड वॉर जारी रहा तो सोना बढ़कर 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। आर्थिक मंदी की आशंका के कारण सोने की मांग बढ़ेगी। सोने (Gold Rate) को लोग सुरक्षित निवेश के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। 

पहले था यह अनुमान 
 

निवेश बैंक गोल्डमैन के अनुसार साल के अंत तक सोने का भाव 3,300 डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, सोने के दामों को लेकर अब केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की मांग औसतन 80 टन प्रति महीना रहेगी। जबकि पहले यह अनुमान 70 टन का लगाया जा रहा था। यह आंकड़ा 2022 में मात्र 17 टन प्रति महीना पर था। ये आंकड़ा बढ़ने से ही सोने के दाम बढ़ने का आंकड़ा भी बढ़ा है। बैंक ईटीएफ का निवेश भी बढ़ रहा है वहीं, यूएसए में अगले 12 महीनों में मंदी आने की 45% आशंका जाहिर की जा रही है।