Gold Rate : 6 महीने की लगातार बढ़ौतरी का सोने ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले 20 साल में गोल्ड का रिटर्न जानकर रह जाओगे हैरान
Gold Rate : सोने के दामों में निरंतर बढ़ौतरी का दौरा जारी है। लगातार बढ़ौतरी ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो इतिहास में दर्ज हो गया है। सोना पिछले बीस साल में इतना रिटर्न दे चुका है, जो सोचा भी नहीं होगा। सोने के दाम (Gold Rate) शानदार रूप से बढ़े हैं। सोने के दामों में तेजी ने आम लोगों को परेशान भी कर रखा है।

HR Breaking News (Gold Rate) 2025 में सोने के दामों में रिकॉर्ड ब्रेक बढ़ौतरी हुई है। सोने की इस रफ्तार ने ऐसा नया शिखर छू लिया है, जिसकी अभी से विशेषज्ञों ने भी कल्पना नहीं की थी। सोने के दाम साल के मिड में ही पिछले साल से करीब दोगुना रिटर्न दे चुके हैं।
ऐसा पहले 2002 में भी हो चुका
छह महीने से सोने के दाम (Gold Rate) चढ़ाई पर है। छह महीने से सोने के दाम बढ़ ही रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के हवाले से मीडिया में रिपोर्ट है कि इससे पहले ऐसा मई 2002 में देखा जा चुका है। जून के महीने 2025 में सोने के दामों में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं सोने के दाम
सोने के दाम हाल के दिनों में तेजी से बढ़े हैं। इजरायल और ईरान युद्ध में बढ़ते तनाव व बेंचमार्क ब्याज दर पर यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल रिजर्व आक्रामक रुख होने की वजह से कुछ दिन से अब नरमी भी आई है।
सोने के दामों में इस साल वैश्विक राजनीति का प्रभाव दिखा है, जिससे बाजार लड़खड़ाए तो निवेशकों की मांग ने सोने के दाम बढ़ा दिए।
20 साल में सोने के दाम
पिछले 20 वर्षों डेटा ट्रेंड के अनुसार सोने की कीमत बेहिसाब बढ़ी है। 2005 में 7,638 से बढ़कर 2025 (जून तक) सोना 1,00,000 को पार कर चुका है। लगातार छह महीनों तक कीमतों में उछाल दिखा है।
यह पिछले 75 साल में मात्र 13 बार ही हुआ है। 20 साल में सोने ने 1,209 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसी प्रकार चांदी ने पिछले 20 साल में 668.84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सोना चांदी बना सुरक्षित निवेश का विकल्प
बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि सोने (Gold Rate) व चांदी सुरक्षित निवेश के साधन है। सोने को वैसे भी सेफ हेवन कहा जाता है और सोने की पूरक धातु चांदी को माना जाता है। लोगों को अपने पोर्टफोलियो में इन्हें रखने की सलाह दी गई है।
कहां क्या चल रहे हैं सोने के दाम
मुंबई : 99,120
एमसीएक्स मुंबई गोल्ड रेट : 99,096
दिल्ली : 98,950
एमसीएक्स पर दिल्ली में सोना : 99,096
चेन्नई : 99,410
एमसीएक्स पर चेन्नई में दाम : 99,096
कोलकाता : 98,990
एमसीएक्स पर सोने के दाम : 99,096