home page

Gold Rate : सोने ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, चांदी भी महंगी, जानिये आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today : सोने के दाम हर दिन रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इस समय ये सातवें आसमान पर हैं। इसके साथ ही चांदी (gold silver rate) भी महंगी हो गई है। आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा सोना अब हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। आने वाले दिनों में सोना चांदी की कीमतों (sona chandi ka bhav) में और भी बढ़ौतरी होने की संभावना है। फिलहाल गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्वैलरी शॉप पर जाने से पहले इनके ताजा भाव जरूर जान लें।

 | 
Gold Rate : सोने ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, चांदी भी महंगी, जानिये आपके शहर में क्या हैं लेटेस्ट रेट

HR Breaking News - (gold rate hike)। देशभर में आज फिर सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। एक ही दिन में प्रति 10 ग्राम सोने में 1200 रुपये (gold rate 29 march) तक की तेजी सोना खरीदारों को चौंका रही है। अब हर कोई यह सोचने पर मजबूर है कि आखिर ये दाम कहां जाकर रुकेंगे। लोग सोने  के सस्ता होने के इंतजार में हैं लेकिन इन पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। प्रति किलोग्राम चांदी भी 1 लाख (silver price today) से ऊपर का आंकड़ा छू रही है। अब तो एक ही रात में सोना चांदी के भावों में तगड़ी बढ़ौतरी देखी जा रही है।

सोना-चांदी का यह है ताजा भाव -


29  मार्च शनिवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 83,550 रुपये (delhi gold rate today) प्रति तोला  और 24 कैरेट सोना 91,130 रुपये प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। एक ही दिन में सोना 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। कुछ इसी तरह से ही देश के अन्य शहरों में सोने के भाव बने हुए हैं। चांदी की बात करें तो इस समय चांदी 1,05,000 रुपये (chandi ka bhav) प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। चांदी का भाव एक ही दिन में 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बढ़ गया है।

महानगरों में सोने का भाव -


शहर     22 कैरेट     24 कैरेट 
दिल्ली    83,550        91,130
चेन्नई    83,400        90,980
मुंबई    83,400        90,980
कोलकाता83,400    90,980
नोट - सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।

आए दिन बढ़ रहे सोने के दाम-


सोने की कीमतों (sone ka bhav) में तेजी के कई कारण होते हैं। अब आए दिन सोने के दाम बढ़ रहे हैं। सोने की कीमतें बढ़ने की सबसे पहली और बड़ी वजह तो आर्थिक अनिश्चितता है। ऐसे में अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश समझते हुए सोने में निवेश (investment gold) करते हैं। विभिन्न  देशों के केंद्रीय बैंक अधिक मात्रा में सोना खरीदने में लगे हैं, इस कारण सोने के रेट (gold rate today) आए दिन बढ़ रहे हैं। अब सोना अपने नए ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना रहा है।


मांग का सोने की कीमतों पर असर-


सोने की मांग के अनुसार ही इसकी कीमतों पर प्रभाव पड़ता है। जब मांग बढ़ती है तो कीमतें (sona chandi ki kimat) हाई हो जाती हैं और जब मांग घटती है तो कीमतें घट जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम (gold price latest) इसकी मांग के अनुसार बदलते रहते हैं। डॉलर में मजबूती आने से सोने की कीमतें कम हो जाती हैं, वहीं डॉलर के कमजोर होने से दाम बढ़ जाते हैं। सरकार की टैक्स नीतियों का असर भी इसकी कीमतों पर पड़ता है। भारत में खासतौर से शादी और फेस्टिवल सीजन में सोने की मांग (gold silver update price ) व दाम बढ़ने की संभावनाएं अधिक होती है।