home page

Gold Rate : सोने ने बना दिया रिकॉर्ड, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले जान लें 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट

Gold Rate : सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। एक बार फिर से सोना आपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। सोने के भाव दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ दिन कम होने के बाद सोना फिर से सरपट भाग लिया है। सोने के दाम बढ़ने से लोगों में चिंता का भी विषय सामने आया है। लोग सोने के भविष्य के दामों को लेकर चिंतित हैं, लेकिन जिस हिसाब से सोने के दाम बढ़ रहे हैं उस हिसाब से फिलहाल के दाम जानकर ही आपको सोना (Gold Rate) खरीदने के लिए जाना चाहिए।

 | 
Gold Rate : सोने ने बना दिया रिकॉर्ड, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले जान लें 10 ग्राम गोल्ड के नए रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम साल के अंत तक जहां एक लाख के करीब पहुंचने का अंदाजा लगाया जा रहा था वह तो फिलहाल ही पहुंच चुके हैं। सोना इस गति से बढ़ा है कि बुलेट ट्रेन से भी पकड़ में ना आए।

सोने की गति और ज्यादा बढ़ती जा रही है और रोजाना की बढ़ोतरी के साथ सोना आम आदमी की पहुंच से भी दूर होता जा रहा है। वहीं निवेश करने वालों के लिए सोने ने मौज कर दी है। 

ऑल टाइम हाई पर सोना
 

जहां एक और देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है, वहीं लोगों को सोने ने रुला दिया है। सोना दिन प्रतिदिन अपने नए कीर्तिमान रच रहा है। लोग अनुमान लगा रहे थे कि 2025 के अंत तक सोना एक लाख पहुंच जाएगा।

लेकिन 2025 की शुरुआत में ही सोना (Gold Rate) एक लाख से करीब तो पहुंच चुका है। सोना फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई पर चल रहा है। 


क्यों बढ़ रहे सोने के दाम 
 

विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से टैरिफ वजह है। ग्लोबल मार्केट में आर्थिक मंदी के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से ट्रेड वॉर बढ़ रहा है। विश्व पॉलिटिक्स में टेंशन कम नहीं है। इन्हीं वजहों से मार्केट में अस्थिरता है, जिस वजह से सोने के दाम बढ़ रहे हैं। 

क्या गिर सकते हैं सोने के दाम
 

विशेषज्ञ से सोने के दामों (Gold Rate) के भविष्य पर बात की गई। उनके अनुसार सोने के दाम करेक्शन करने में समय लेगा। बाजार छह से आठ महीने तक दायरे में रहेगा।

सोने के भाव ज्यादा नहीं गिरेंगे, क्योंकि, पिछले 20 साल में कभी भी सोने में 10 प्रतिशत से अधिक का करेक्शन नहीं हुआ है। सोने के दाम ज्यादा से ज्यादा 1 लाख 2 हजार और कम से कम 78 हजार से 80 हजार तक जा सकता है। 

लंबे समय तक रखें सोने को होल्ड
 

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने को लंबे समय तक होल्ड करना फायदे का सौदा है। सोने के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं, दूसरी ओर शेयर बाजार में उथल पुथल जारी है। ऐसे में सोना सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।

गोल्ड (Gold Rate) में इन्वेस्टमेंट हमेशा सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है। गोल्ड लंबे समय से बेहतर रिटर्न दे रहा है। गोल्ड को लंबे समय के लिए होल्ड करना फायदेमंद साबित हो सकता है। रेट बढ़ते भी हैं तो निवेशकों को इसमें निवेश करना चाहिए। 


क्या चल रहा है सोने का भाव 
 

एक ओर शादियों का सीजन है, दूसरी ओर सोने की चमक तेज होती जा रही है। टैरिफ वॉर के बीच 17 अप्रैल को सर्राफा बाजारों सोना (Gold Rate) 100000 रुपये के करीब कम हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड (gold rate) 95207 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर है। सोने के दाम 628 रुपये बढ़े हैं। जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोने का भाव अब 98063 रुपये चल रहा है। 

शहरों के हिसाब से दामों में अंतर
 

जरूरी नहीं है कि आपके शहर में भी यहीं दाम हो। सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए गए हैं, इसमें जीएसटी नहीं लगा है। आपके शहर में सोना 1000 से 2000 रुपये कम ज्यादा हो सकता है। दिन में दो बार रेट जारी किए जाते हैं। 


खरीदार बरत रहे सावाधानी
 

वैभव सराफ का कहना है कि सोने में उछाल का असर ग्राहकों पर भी पड़ रहा है। शादियों के सीजन में ग्राहकों सोना खरीदने में सकर्त है। बढ़ती कीमतों के कारण मांग प्रभावित हुई है। ऊंची कीमतों की वजह से सावधानी से सोना खरीदा जा रहा है।

छोटे सोने के आइटम खरीद रहे
 

सोने के ज्यादा दामों के चलते ग्राहक खरीदारी को एडजस्ट कर रहे हैं। ग्राहकों की ओर से जरूरी चीजें या छोटे सोने के आइटम खरीद रहे हैं। लोग काफी सूझबूझ के साथ सोना खरी रहे हैं। 

News Hub