Gold Rate : जमीन चाटने लगा सोना, आ गया औकात पर, धड़ाम से गिरकर इतने का रह गया 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate :सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट आई है। एक लाख पार पहुंचा सोना फिर से अपनी औकात पर आ गया है। सोना आम आदमी की रिच में आने लगा है। सोने के धाम धड़ाम से गिर गए हैं। सोने की तगड़ी गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है तो वहीं आम ग्राहक सोने के दाम गिरने से खुश नजर आ रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक बार फिर से अपनी औकात पर आ गया है। सोने के दाम फिर जमीन चाटने लगे हैं। सोने की गिरावट ने रेट बढ़ने की सारी भविष्यवाणियों को धता बता दिया है। इस प्रकार की गिरावट की उम्मीद तो निवेशकों ने भी नहीं की होगी। वहीं, आम ग्राहक सोने की गिरावट से खुश हैं।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम अचानक से गिर गए हैं। इसके पीछे का कारण भी सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से कुछ समय पहले कई देशों पर टैरिफ लगाया गया था। इससे ट्रेड वॉर बढ़ा तो दाम बढ़ गए थे। अब अमेरिका ने टैरिफ को रोक दिया है।
इससे बाजार की हालत ठीक हुई और सोने के दाम भी धड़ाम हो गए। सोने में इतनी तेजी एक गुब्बारे में हवा के मापिक सिद्ध होती दिख रही है। क्योंकि सोना हर साल बढ़ता है, लेकिन इतना नहीं। सोना अब स्पोट प्राइज के आसपास आ गया है।
दाम गिरने का यह भी कारण
सोने के भाव में गिरावट चीन और अमेरिका में हुआ टैरिफ समझौता भी है। इससे सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट का कारण माना जा रहा है। अमेरिका-चीन में सहमति से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में भी तेजी आई है। इसकी वजह से सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट देखी जा रही है।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी 100 से ऊपर पहुंच गया है। इससे सोने का तीन साल का उच्चतम स्तर आ गया है। डॉलर मजबूत होने पर सोने की कीमत (Gold Rate) आमतौर पर गिरती है।
दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और घरेलू बाजारों में भी सोने मुनाफावसूली के लिए बिकवाली चल रही है। इसके कारण भी सोने का भाव घटा है।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम पिछले सप्ताह में काफी बढ़े थे। वहीं, इस सप्ताह सोना काफी गिर गया है। 12 मई को सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर शेयर मार्केट शानदार परफॉर्म कर रहा है। 1 लाख पर जाने के बाद सोना गिरा और फिर बढ़ा और फिर से गिर गया है ।
सोमवार को जैसे ही मार्केट ऑपन हुई तो सोना लाल निशान पर खुला और पूरा दिन गिरता ही गया। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) 93,000 रुपये गिर गई। शुक्रवार को इसकी कीमत 96,400 रुपये के आसपास थी। एक दिन में सोना 4 हजार रुपये तक गिरा।
सप्ताह के दूसरे दिन लाल निशान पर खुल, बढ़ा सोना
सोना मंगलवा को एक बार फिर से बढ़ गया। एमसीएक्स पर सोना मंगलवार को 92,885 खुला, जबकि सोमवार को सोना 92,901 पर बंद हुआ था। सोने के दाम दोपहर 3.17 बजे 94060 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
इसमें कल के मुकाबले 1,159 रुपये तेजी दर्ज की गई। सोना (Gold Rate) 1.25 प्रतिशत बढ़ा है। सोना 92875 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो पर रहा है। वहीं, हाई 13 मई का 94180 रुपये दोपहर तक रहा है।
आगे भी गिर सकते हैं सोने के दाम
विशेषज्ञों के अनुसार सोने के दाम फिर से गिर सकते हैं। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता, मंदी, ट्रेड वॉर का असर कम होता है तो सोना और गिरेगा। सोने के दाम (Gold Rate) प्रति 10 ग्राम 90,000 रुपये कम हो जाएंगे। बता दें कि इस साल 22 अप्रैल को सोना 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर चला गया था, हजां से दाम 5 हजार रुपये तक कम चल रहे हैं।