Gold Rate : अचानक 7वें आसमान पर पहुंचा सोना, रॉकेट पर सवार हो गई कीमतें, फिर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Gold Rate : लगातार गिर रहे सोने दाम फिर रॉकेट पर सवार हो गए हैं। सोने के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सोने के दामों में अचानक ऐसी बढ़ौतरी आई है कि लोग हैरान हो गए हैं। सोना फिर से अपने तेज गति के रथ पर सवार हो गया है। आइए जानते हैं सोने के दामों में आगे क्या कुछ रहने वाला है और अब दस ग्राम सोना कितने का हो गया है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बाद मंदी का दौर चल रहा था। यह दौर फिर खत्म होता दिख रहा है। सोना फिर से सातवें आसमान पर जाता दिखाई दे रहा है। सोने के दामों में पिछले कुछ दिनों से आ रही गिरावट पर अब विराम लग गया है। सोना सातवें आसमान पर फिर से जा बैठा है।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
वैश्विक बाजारों में मजबूती और स्थानीय ज्वेलर्स की मांग बढ़ने से सोने की कीमत बढ़ी है। सोने के दाम (Gold Rate) काफी दिन से गिर रहे थे, जिससे सोने के निवेशकों में काफी चिंता बढ़ गई थी वहीं, आम ग्राहक शादियों के सीजन में दाम बढ़ने से परेशानी में आ गए हैं।
इस साल लगातार कीर्तिमान रच रहा सोना
सोने ने इस साल लगातार कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सोने ने इतिहास में पहली बार 22 अप्रैल को एक लाख का आंकड़ा छूआ। एक लाख क्रॉस करने के बाद सोना फिर से धड़ाम गिरा, लेकिन अब सोना (Gold Rate) फिर से उठ खड़ा हुआ है। सोने के दाम आने वाले दिनों में फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार दिख रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में आया उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में उछाल आया है। सोना 23.10 डॉलर बढ़ा है। यानी सोने के दामों में 0.71 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तेजी के साथ सोना 3,262.30 डॉलर प्रति औंस जा पहुंचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हुए सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
सोना हुआ सुरक्षित निवेश
सोने की मांग में उछाल आया है। जतिन त्रिवेदी के अनुसार अमेरिकी बाजारों में स्पष्टता की कमी है और वैश्विक आर्थिक स्थितियां बदली हैं, इससे सोने की मांग में उछाल आया है।
सोने के पुराने सौदों को निकाल निवेशकों ने अब नया सोना लेना शुरू कर दिया है, जिससे मांग बढ़ने से सोने (Gold Rate) के दाम बढ़े हैं।
कितने बढ़ गए सोने के दाम
सोने की कीमत एक बार फिर आसमान पर पहुंच गई है। इसके पीछे का कारण वैश्विक बाजारों में मजबूती व स्थानीय स्तर पर आभूषण विक्रेताओं की जोरदार खरीदारी को माना जा रहा है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Rate) 1,080 रुपये बढ़ी है। 96,800 रुपये तोला पर दस ग्राम सोना फिर पहुंच गया है। चांदी भी 1600 रुपये बढ़ी है।
वीरवार को गिरे सोने के दाम
वीरवार को सोने के दामों में बड़ी गिरावट आई है। सोना वीरवार को 2,830 रुपये घटकर 95,720 रुपये तोला पर आ गया था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,930 रुपये की गिरावट के बाद शुक्रवार को 180 रुपये बढ़कर 96,350 रुपये तोला पर आ गया है।
आगे क्या रहेंगे दाम
सोने के दामों में उतार चढ़ाव के बीच गोल्डमैन का अनुमान सामने आया है। उनका मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही रहे तो 2025 के अंत तक सोने के दाम बेहिसाब बढ़ेंगे। सोना एक लाख को तो बहुत आसानी से क्रॉस कर लेगा। सोने की कीमतों में बंपर बढ़ौतरी होगी। उनका अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 1 लाख 20 हजार रुपये तोला से 1 लाख 38 हजार रुपये तोला तक जा सकता है।