home page

Gold Rate : इस दिन से सस्ता हो जाएगा सोना, जानिये क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today : सोना-चांदी के भाव हर दिन लगातार जबरदस्त उतार-चढ़ाव पर हैं। खासकर सोने के भाव हर दिन रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। ऐसे में आम आदमी के लिए सोना (gold price today) खरीदना सपने जैसा हो रहा है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार अब सोने में जल्द ही गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि फिलहाल कुछ दिन तक सोने के भाव में तेजी बने रहने के आसार हैं। आइये जानते हैं क्या कहते हैं इस बारें एक्सपर्ट।

 | 
Gold Rate : इस दिन से सस्ता हो जाएगा सोना, जानिये क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

HR Breaking News - (Gold price)। ब्याह-शादी और त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अब होली का त्योहार भी नजदीक है, ऐसे में सोने की मांग बढ़ने का असर इसकी कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। हर दिन सोने के रेट सातवें आसमान को छूते जा रहे हैं। चांदी भी कुछ इसी तरह से ट्रेंड करती नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ दिन की तेजी के बाद सोने के रेट (sona chandi ka bhav) कम होने की संभावनाएं हैं, जिसके बाद ग्राहकों को सस्ते रेट में सोना खरीदने का मौका मिलेगा। 

अब इतना सोना-चांदी का भाव -


मार्च की शुरुआत से सोने के भाव गिरावट पर चल रहे थे लेकिन बुधवार को सोने व चांदी के दामों (gold silver rate today) में फिर से अचानक बढ़ौतरी हुई है। आज 24 कैरेट सोने के भाव 710 रुपए  प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बढ़ा है, जो अब 88,110 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। सोना और चांदी के भाव (sona chandi ka aaj ka bhav) बुधवार को फिर से बदल गए हैं। 22 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना भी अब 710 रुपए का उछाल पाकर 82,910 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि जल्द ही दोनों कीमती धातुओं के भावों में तगड़ी गिरावट देखी जाएगी। वहीं अब प्रति किलोग्राम चांदी के भाव 1210 रुपए (silver rate today) बढ़कर 97,710 रुपए हो गए हैं।

सोना-चांदी का रेट फिर उछला-


यहां पर यह बात भी गौर करने की है कि पिछले कुछ सालों से तुलना की जाए तो इस सीजन में सोना महंगा हुआ है, जबकि डिमांड घटी है। यह बात खुद ज्वैलर्स और सोने चांदी के भावों (gold silver price 5 march 2025) से जुड़े जानकार व विशेषज्ञ मान रहे हैं। उनके अनुसार इस सीजन में गहनों की मांग में कमी आई है, जबकि पिछले कुछ सालों में मार्च के समय ज्यादा थी। चांदी के भाव भी कम नहीं हैं लेकिन सोने के दाम (sone ka bhav) देखते हुए लोग चांदी ही अधिक खरीद रहे हैं। सोने में निवेश में भी कमी आई है। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोना और चांदी के दाम गिरेंगे।

खरीददारी में भी आएगी कमी-


एक्सपर्ट्स के अनुसार अब ब्याह शादियों का सीजन जाने वाला है और इसके बाद सोने सहित चांदी (sona chandi ke daam)में भी गिरावट आएगी। 7 मार्च से होलाष्टक लगने के कारण इसके बाद सोने की खरीददारी को शुभ नहीं  माना जाता । इस कारण मांगलिक कार्यों पर भी ब्रेक लगेगा।

मांग घटने का असर सोने चांदी की कीमतों पर सीधे तौर पर पड़ेगा और ये डाउन होंगे। जैसे ही होलाष्टक खत्म होगा तो मलमास शुरू हो जाएगा, ऐसे में लंबे समय तक इन धातुओं यानी सोना चांदी की कीमतों (sona chandi ki kimat) में गिरावट का दौर जारी रह सकता है।  यह सिलसिला एक माह तक चल सकता है, इसलिए करीब एक माह तक सर्राफा बाजार में सुस्ती व मंदी छाई रहेगी।