home page

Gold Rate : अब सोना होगा सस्ता, जानिये 10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितनी आएगी गिरावट

Gold Rate : 2025 में रोजाना नए रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना अब उल्टे पैर चल पड़ा है। आगे के लिए भी भविष्यवाणी आ गई है कि सोने के दाम अभी और कम होंगे। दस ग्राम सोने में काफी गिरावट आएगी। आगे सोने के दाम इस कदर कम होंगे ये तो निवेशकों ने सोचा भी नहीं होगा। आइए जानते हैं ताजा रिपोर्ट में क्या अपडेट। 

 | 
Gold Rate : अब सोना होगा सस्ता, जानिये 10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितनी आएगी गिरावट

HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोने के दाम 31 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े। इतनी बढ़ौतरी के बाद सोना नीचे आना शुरू हो गया। सोना एक बार फिर अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चला गया है।

 

 

सोने के दाम 7 प्रतिशत तक गिरे हैं। ऐसे में सोने के दामों में आने वाले समय में गिरावट कितने प्रतिशत और आएगी, इसको लेकर भी रिपोर्ट आ गई है। आइए जानते हैं। 

 


गिरावट का दौर तो अभी शुरू हुआ है


सोने के दामों में गिरावट को लेकर अब तक लोग मान रहे थे कि यह गिरावट लंबी नहीं चलेगी, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो गिरावट का दौर अभी शुरू हुआ है। सोने के दाम (Gold Rate) काफी गिरेंगे। इतने तो लोगों ने सोचे नहीं होंगे, जितनी गिरावट दर्ज की जाएगी।

 


सोना ही नहीं, तेल भी होगा सस्ता


सोने के ही नहीं, तेल के दाम भी गिरने वाले हैं। इसको लेकर क्वांट म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट आई है। हालांकि रिपोर्ट का कहना है कि लंबे समय के लिए सोने में काफी संभावनाएं हैं। वहीं, कच्चा तेल भी अधिक नीचे नहीं जाएगा।

बाजार की ओर लौट रहे लोग
 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मई में लोग मुनाफा कमाते हैं। इसी वजह से शेयर बेचे जाते हैं। वहीं, क्वांट म्यूचुअल फंड भी मान रहा है कि 2025 में भी ऐसा ही हो सकता है। यूएसए में काफी शेयर गिरे थे। ऐसे में शेयर फिर बढ़ेंगे और लोग सोना (Gold Rate) छोड़ बाजार में लौट सकते हैं।  


सोन के दामों में बढ़ी गिरावट
 

सोने के दाम जबरदस्त उछाल के बाद धड़ाम से गिरे हैं। 2024 के मध्य में गोल्ड रेट 2,500 डॉलर प्रति औंस कम हुआ है। यह 2025 के अप्रैल में 3,500 डॉलर पर पहुंच गया था। यह सोने का रिकॉर्ड (Gold Rate) स्तर था। सोना यहां से कुछ दिनों में ही 7% से अधिक गिर गया है। सोना अब 3,250 डॉलर प्रति औंस कम हुआ है। ऐसे में निवेशक मान चिंतित है कि तेजी क्या खत्म हो गई है। 


सोने चांदी का अनुपात बढ़ा
 

सोने और चांदी के अनुपात में काफी फर्क आया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सोने और चांदी का अनुपात 100:1 है। यानी सोना (Gold Rate) 3,300 डॉलर पर है तो चांदी 33 डॉलर पर। परंतु, पहले ये अनुपात नहीं था। यह पले 70:1 का अनुपात था।

अब सोने का दाम या तो ज्यादा गिरे या चांदी ही बेहिसाब बढ़े, तभी यह अनुपात मेंटेन हो सकता है। इससे सोने में गिरावट का अंदेशा लगाया जा रहा है। 

प्लेटिनम के मुकाबले भी बढ़ गई कीमत
 

सोने की कीमत चांदी के मुकाबले जैसे महंगी हुई है, वैसे ही सोने के दाम सोने और प्लेटिनम के मुकाबले भी बढ़े हैं। इनका अनुपात भी पिछले 20 साल में 1 और 2 के बीच रहा था, जोकि अब 3.5 दर्ज किया गया है। ऐसे में प्लेटिनम के मुकाबले भी सोना (Gold Rate) काफी महंगा हुआ है। इससे सोना बढ़ सकता है। 

क्यों कम हुआ सोना
 

सोने के दाम अब तक जिस हद से बढ़े हैं, इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय व्यापार युद्ध था। खासकर अमेरिका और चीन के बीच। अब यह वॉर कम हो रहा है। अमेरिका से चीन के साथ व्यापार को लेकर बातचीत बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट अनुसार दुनिया में तनाव कम होगने पर सोने की मांग भी कम हो सकती है। वहीं, लोगों की ओर से आमतौर पर संकट में सोना खरीदा जाता है।  

डॉलर हुआ मजबूत, सोना हुआ धड़ाम
 

सोने की कीमत गिरने के पीछे अमेरिकी डॉलर इंडेक्स का भी हाथ है। यह 100 के ऊपर पहुंच गया है। जो पहले बहुत नीचे चला गया था। डॉलर मजबूत हुआ तो दाम कम हो रहे हैं। इन्ही कारणों से व शेयर बाजार स्थिर होने पर लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। लोगों ने सोने (Gold Rate) से पैसे निकाल दूसरी जगहों पर लगाने शुरू कर दिए हैं। सोने में ब्याज नहीं मिलता तो इसमें दिलचस्पी भी कम दिख रही है। 

अब कितने रह जाएंगे दस ग्राम सोने के दाम
 

क्वांट म्यूचुअल फंड के हवाले से मीडिया में रिपोर्ट है कि सोने के दाम शायद ऊपर जा चुके हैं। डॉलर के मुकाबले सोने में 12 से 15% तक की गिरावट आ सकती है। इतना गिरने के बाद सोना (Gold Rate) एक बार फिर से महंगा हो सकता है। इससे स्पष्ट है कि निकट भविष्य में दस ग्राम सोना काफी सस्ता होने वाला है।