Gold Rate : आ गई रिपोर्ट, अब इतना सस्ता हो जाएगा सोना
Gold Rate : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों को परेशान कर रखा है। जबकि निवेशक सोने के दाम में कभी-कभी आ रही बड़ी गिरावट से परेशान है। अब एक रिपोर्ट आई है, जिसमें पता चल गया है कि सोना कितना सस्ता हो जाएगा, चलिए जानते हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) साल 2025 में सोने के दाम जिस तेजी से बढ़े हैं, उसी तेजी से गिरने भी वाले हैं। सोने के दाम गिरकर इतने कम हो जाएंगे कि आप लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। हाल ही में इसको लेकर एक रिपोर्ट भी आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार सोने के दाम फिलहाल से बहुत कम हो जाएंगे।
क्यों गिरेंगे सोने के दाम
विशेषज्ञ मोहित वर्मा का मानना है कि फिलहाल सोने के दाम ज्यादा बढ़ने के लिए कोई वजह नहीं है। हाल में भी सोने के दाम स्थिर जैसी स्थिति में चल रहे हैं। सोने की कीमत कभी ज्यादा इधर तो कभी उधर हो रही है। लेकिन एक पार्टिकुलर आंकड़े के बीच में लटके हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार समझौते होने लगे हैं, इसका असर शेयर मार्केट पर दिखेगा। शेयर मार्केट में तेजी आने से सोने के दाम (Gold Rate) गिर सकते हैं क्योंकि निवेशक अपना पैसा निकाल सकते हैं।
इस प्रकार तय होती है सोने की कीमत
अगर हम देश में सोने की कीमतें (Gold Rate) तय करने की बात करें तो यह कई चीजों पर निर्भर होती है। इसमें शामिल है कि ग्लोबल मार्केट में क्या कीमतें हैं। सरकार की ओर से कितना टैक्स तय किया गया है। इसके अलावा रुपये के कीमत में क्या बदलाव आया है। भारत में सोने का हमेशा से ही विशेष महत्व रहा है।
यहां यह सिर्फ निवेश का ही माध्यम नहीं है बल्कि यह हमारे त्योहरों व रीति रिवाज के लिए भी बहुत अहम है। हमारे देश में हर शुभ कार्य पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदें जाते हैं। हर शुभ कार्य की शुरुआत सोने के गहने खरीद कर होती है। ऐसे में सोने-चांदी की मांग शादियों और त्योहारों के मौके पर बढ़ जाती है।
अब तक ये रिकॉर्ड बना चुका सोना
1. 22 अप्रैल को सोने ने सर्राफा बाजार में पहली बार एक लाख का आंकड़ा छुआ। वहीं, इसी दिन एमसीएक्स (Gold Rate) पर भी सोने के दाम 99358 रुपये प्रति दस ग्राम चले गए थे।
2. सोने के दामों में बढ़ोतरी के कारण 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की पहली तिमाही में सोने की खरीद (Gold Rate) 25 प्रतिशत गिर गई हो। सोने के आभूषणां की खरीद 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत कम रही है।
3. निवेशकों ने दिखाई ज्यादा रूचि तो सोने के दाम बढ़ते चले गए। 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की पहली तिमाही में निवेश के लिहाज से सोना (Gold Rate) 7 प्रतिशत बढ़ गया।
4. सोने ने इस साल तगड़ा रिटर्न दिया है। सोने के दाम साल की शुरूआत में 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास से बढ़ने शुरू हुए थे और 22 अप्रैल को सोना (Gold Rate) अपने रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा। सोने ने करीबन 34 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया।
फिलहाल यह हैं सोने के दाम
सोमवार 9 जून को सोना सस्ता हुआ है। सोने में 1600 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,900 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 89,700 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है।
इतना सस्ता हो जाएगा सोना
सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर क्वांट म्युचुल फंड की एक रिपोर्ट सामने आ रही है। इसमें दावा किया गया है कि सोने के दाम दो महीने बाद 12 से 15 प्रतिशत कम हो सकते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में केडिया के हवाले से भी लिखा गया है कि सोना 85 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आ जाएगा। यानी जुलाई के अंत तक सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आ सकती है।