Gold Rate : इस दिन 1 लाख रुपये तोला हो जाएगा सोना
Gold Rate : सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इस साल की शुरूआत से लेकर अब तक सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। और अभी भी सोने में तेजी का दौर जारी है। हाल ही में नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि सोना कब तक एक लाख रुपये तोला हो जाएगा।

HR Breaking News (Gold Latest Rate)। सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इस साल (2025) में सोने ने निवेशकों को खूब रिटर्न दिया है। 22 अप्रैल को सोना (gold Rate Hike) 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गया। इसके बाद सोने में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। लेकिन बीते एक दो दिन की बात करें तो सोने में तगड़ी तेजी आई है। ऐसे में सोना खरीदार और निवेश के मन में यह सवाल उठ रहा है कि सोना कब तक 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर लेगा।
सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल-
अमेरिका में आर्थिक कमजोरी के संकेत, जैसे कि सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरी के आंकड़ों में सुस्ती देखी जा रही है। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल दो बार ब्याज दरें को कम कर दिया जा सकता है। इसकी वजह से सोने का रेट (Gold Rate) ग्लोबल मार्केट में चढ़ा है। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखा जा रहा है।
जानिये आपके शहर में किस रेट मिल रहा है सोना-
शुक्रवार 6 जून को सोने के रेट (Gold Price) में बढ़ौतरी देखी जा रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,460 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। कल की तुलना में 10 रुपये ज्यादा है।
मुंबई में भी 22 कैरेट सोना (Mumbai gold rate) 91,310 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी के आसपास पहुंच गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच आने वाले दिनों में ट्रेड वॉर फिर से शुरू होती है तो सोना एक लाख रुपये तोला हो सकता है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 91,460 99,760
चेन्नई 91,310 99,610
मुंबई 91,310 99,180
कोलकाता 90,910 99,180
जयपुर 91,460 99,760
नोएडा 91,460 99,760
गाजियाबाद 91,460 99,760
लखनऊ 91,460 99,760
बंगलुरु 91,310 99,610
पटना 91,310 99,610
आज इस रेट मिल रहा है चांदी-
शुक्रवार 6 जून को चांदी की कीमत (Silver Rate) के बारे में बात करें तो इसकी कीमत 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 2000 रुपये की तेजी आई है। कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,02,100 रुपये था।
इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-
भारत में सोने के रेट (Gold Price today) कई प्वाइंट्स पर निर्भर करते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें क्या हैं, सरकार ने कितना टैक्स लगाया है और रुपये की वैल्यू में क्या बदलाव आया है इस पर भी सोने की कीमत निर्भर करती है।
हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि यह रीति-रिवाजों और त्योहारों से भी जुड़ा हुआ है। खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में इसकी डिमांड बहुत बढ़ जाती है।