home page

Gold Rate : अब सोना सस्ता होने की छोड़ दें उम्मीद, इतने दिन में 1 लाख 30 हजार के पार हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : पिछले कुछ दिनों से बहुत रिपोर्ट सामने आई, जिसमें सोने (Gold Rate) के दाम घटने की उम्मीद जताई जा रही थी। सोने के दामों में कितनी गिरावट होगी  इसका अंदाजा सामने आया था। इसे देखते हुए कहा जा रहा था कि सोना घटकर 50,000 रुपये पर आ जाएगा। 

 | 
Gold Rate : अब सोना सस्ता होने की छोड़ दें उम्मीद, इतने दिन में 1 लाख 30 हजार के पार हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम कुछ दिन घटने के बाद फिर से बढ़ने लगे हैं। सोमवार को सोने के दाम हल्की गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन पिछले एक सप्ताह में सोना 6.50 प्रतिशत बढ़ चुका है। ऐसे में सोने (Gold Rate) के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोना इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। 

 

 

सोना सस्ता होने की राह देख रहे लोगों को लगा झटका 


बहुत लोग सोने के सस्ता होने की रिपोर्ट को देखकर उम्मीद लगाए बैठे थे कि सोना (Gold Rate) फिर से अपनी औकात पर आ जाएगा और दाम 50 से 55 हजार के करीब आ जाएंगे। लेकिन सोना सस्ता होने की उम्मीदें अब धूमिल होती दिख रही हैं। सोने (Gold Rate) का भाव सातवें आसमान से भी ऊपर जाने वाला है। ऐसे में सोना आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगा।

क्या चल रहा है सोने का भाव 


स्पोर्ट गोल्ड का प्राइस सोमवार को 0.4% गिरा था। सोना 3223.67 प्रति औंस पर चल रहा है। भारत में भी सोने (Gold Rate) के दाम 94,000 के आसपास चल रहे हैं। सोना इस साल के अंत तक अगर 1,30,000 पर पहुंच गया तो यह आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर हो जाएगा।


इन्वेस्टर बैंकर की रिपोर्ट आई सामने 


सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ते जाएंगे। साल के अंत तक सोना 4500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगा। इन्वेस्टर बैंकर गोल्डमैन ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक सोना (Gold Rate) 1,36,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा। यानी 2025 के अंत तक सोना 4500 डॉलर प्रति औंस पर होगा।

फिर से बदल गया गोल्ड का टारगेट प्राइस 


गोल्डमैन की ओर से पहले सोने के दाम को लेकर टारगेट प्राइस 3300 डॉलर तय किया गया था। यह दाम लगातार बढ़कर हाल ही में 3300 के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में गोल्डमैन का अगला टारगेट 3700 डॉलर प्रति औंस (Gold Rate) था, जो अब 4500 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। 


क्या चल रहा है गोल्ड ईटीएफ का रेट 


अंतिम सप्ताह में गोल्ड ईटीएम (Gold Rate) का प्राइस 3200 डॉलर प्रति औंस पर था। वैश्विक सत्र पर बढ़ते तनाव के चलते गोल्ड ईटीएम का प्राइस 3245.69 चल रहा है। सोने की मांग फिजिकल और एक्सचेंज ट्रेड पर काफी बढ़ी है।

News Hub