Gold Rate : 2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (gold price expectations)। इस साल के शुरू से ही सोने के रेट (sone ka bhav) रॉकेट की रफ्तार पकड़े हुए हैं। हर दिन इनमें तगड़ी बढ़ौतरी देखी गई है। जनवरी से अप्रैल माह तक ही सोना कई बार अपने ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड बना चुका है। सोने के दामों में तेजी (gold price hike) का यही सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
इस हिसाब से तो इस साल के अंत तक सोने के रेट इतने हाई हो जाएंगे कि सोना खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर हो जाएगा। इस बारे में एक्सपर्ट्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए सोने के दामों (gold rate update) में बेहिसाब बढ़ौतरी होने की बात कही है।
इस कारण बढ़ते जा रहे दाम-
अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक युद्ध जारी होने के अलावा दुनिया के कई देशों में बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच सोने के दाम (sone ka bhav) ऊंची छलांग लगा रहे हैं। इस उठा पटक के चलते निवेशकों के लिए सोना सुरक्षित निवेश का विकल्प बना है। अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से कई देशों पर टैरिफ लगाने की बात जैसे ही सामने आई थी, तब से ही सोने की कीमत (gold latest price) हर दिन चढ़ती जा रही है।
हालांकि अब कुछ टैरिफ फैसलों को 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद बाजार पर असर जारी है और सोने के रेट (sone ki kimat) बढ़े हैं। बता दें कि डॉलर में कमजोरी आने और केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की भारी खरीदारी (gold buying tips) किए जाने ने सोने की मांग को बढ़ा दिया है। इस कारण सोने के रेट बढ़े हैं।
MCX पर भी सोना बना रहा रिकॉर्ड-
घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी सोने के भाव (MCX gold price) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना इस समय 85 हजार 760 प्रति तोला और 24 कैरेट सोना 93 हजार 540 प्रति तोला यानी प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट (24 carat gold price) तो करीब 95 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक के आंकड़े को पार कर गए हैं। इस हिसाब से सोना इस साल के अंत तक 1 लाख प्रति तोला से भी पार पहुंच सकती है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सोने के भाव में 40 प्रतिशत (gold price down) तक की बड़ी गिरावट भी देखी जा सकती है।
क्या करें निवेशक-
बेशक लंबे समय से सोना निवेशकों के लिए निवेश (gold investment) का सुरक्षित विकल्प रहा है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए निकट भविष्य में सोने में विवेक के साथ निवेश करना सही रहेगा। इसके लिए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड पर नजर रखनी जरूरी है।