Gold Rate : इस दिन 1,00,000 पार कर जाएगा सोना, एक्सपर्ट ने बताया खरीदने का सही मौका
Gold Rate :इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। सोने की बढ़ती कीमतों ने बाजार में हलचल पैदा कर रखी है। ऐसे में सोने में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन समय माना जा रहा है।

HR Breaking News (Gold Rate) पिछले काफी दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में जहां सोने (Gold Rate) की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी।
वहीं शुक्रवार को सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। वैसे तो सोने की कीमतों में बढ़ोतरी साल 2024 के अंत से ही होने लगी थी।
कब तक होगा सोना एक लाख पार
इसके बाद साल 2025 की शुरुआत से ही सोने के दाम बढ़ने लगे थे। शुक्रवार को सोने (Gold Rate) की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। जल्द ही सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर जाएंगी। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि सोने की कीमतें कब तक एक लाख के आंकड़े को पार करेंगी तो उसके लिए पढ़िए हमारी खबर।
लगातार बढ़ रहे दाम
देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे सोने में निवेश करने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) पर नजर डाली जाएं तो यहां 11 अप्रैल को सोने के रेट में 6,250 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमत 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सोने की यह अब तक की उच्चतम कीमत है।
सोने के दाम बढ़ने के कारण
एक ओर जहां वैश्विक बाजार में अस्थिरता का महौल बना हुआ है वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों (Gold Rate) में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। मौजूदा समय में सभी निवेशक निवेश के लिए बेहत साधन तलाश रहे हैं।
निवेश का अच्छा विकल्प है सोना
ऐसे में भारतीय शेयर बाजार के क्रैश करने के कारण निवेशक सोचने को मजबूर हैं। ऐसे में अब सोना निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है। सोने में निवेश को इस समय सबसे सुरक्षित माना जा रहा है।
वर्तमान समय को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जल्द ही 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) एक लाख रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। वह समय ज्यादा दूर नहीं है जब सोना लखटकिया हो जाएगा।
6250 रुपये बढ़े सोने के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में शुक्रवार को 6,250 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत के साथ सोने के रेट उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच सोने को निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जा सकता है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ रही है और इसका असर यह है कि सोने की कीमतें बढ़ रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। इसी का असर है कि शुक्रवार 11 अप्रैल को सोना अपने ऑल टाईम हाई पर रहा है।
4 दिन की गिरावट के बाद बढ़े रेट
पिछले चार दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के रेट 6,250 रुपये की बढ़त हुई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 96,000 रुपये को पार कर गई है। यह सोने का अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं, वीरवार को सोने की कीमत 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
विशेषज्ञों का क्या मानना है
एक व्यवसायिक रिर्पोट के अनुसार इस वर्ष सोने की कीमतें (Gold Rate) एक लाख के आंकड़े को आसानी से पार हो जाएंगी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। इसका सीधा प्रभाव सोने की कीमतों पर देखने को मिलेगा।
बढ़ गई सोने की मांग
वर्तमान समय में बाजार में जो अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में सोने (Gold Rate) में निवेश एक सुरक्षित विकल्प है। इस वजह से भी सोने की डिमांड बढ़ रही है, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। इसके अलावा 14 अप्रैल के बाद एक बार फिर से शादियों का सीजन शुरू होगा। ऐसे में सोने चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ रही है। इससे भी सोने की कीमतें बढ़ेगीं।