Gold Rate : सोना अब नहीं होगा सस्ता, अगले 3 महीने में इतने बढ़ जाएंगे रेट
Gold Rate : सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों में काफी गिरावट देखी गई, जिसको लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट सामने आई और दावा किया गया कि सोने के दाम फिर से पहले की तरह कम हो जाएंगे, लेकिन एक बार फिर से सोने (Gold Rate) ने रफ्तार पकड़ ली है। सोने के दाम रोजाना नए शिखर पर जा रहे हैं। सोने के दामों को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में पता चल गया है कि अगले 3 महीने में सोने के दाम कितने बढ़ जाएंगे, आईए जानते हैं-

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है। लोग निवेश के लिए सोने को एक सुरक्षित एसेट मानते हैं। जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चित का दौर चल रहा है, वहीं सोने की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है और सोना रोजाना अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अब सोने के दाम काम नहीं होंगे।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का सबसे पहला कारण अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल पॉलिटिक्स है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हाल ही में टैरिफ को लेकर घोषणा की गई। इसके बाद मृत पड़ा सोना जाग उठा और फिर से रफ्तार पकड़ ली। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिसिप्रोकल टैक्स लगाने की घोषणा की थी, तब से ही सोने (Gold Rate) के दाम बढ़ाते आ रहे थे।
हालांकि बीच में कुछ दिन सोने के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली, लेकिन एक बार फिर से सोना (Gold Rate) अपने शिखर पर पहुंच गया है। यह अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद हुआ है। इसके पीछे दूसरा कारण चीन का जवाब भी है। चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर विरोध का दौर जारी है। जिसकी वजह से दुनिया में अंतरराष्ट्रीय ट्रेड वॉर छीड़ गया है और लोगों ने बाजार को छोड़कर सोने में निवेश करना शुरू कर दिया है।
इस साल इतनी बढ़ चुके दम
सोने के दाम पिछले साल के अंत से बढ़ने शुरू हुए थे जो इस साल की जनवरी से लेकर फिलहाल तक 23% के करीब बढ़ चुके हैं। आमतौर पर साल भर में सोने के दामों में इतनी बढ़ोतरी होती है, लेकिन फिलहाल एक तिमाही में ही सोने के दाम लगभग 1 साल के बराबर बढ़ चुके हैं। वहीं खाली अप्रैल महीने की बात करें तो अप्रैल में ही सोना 5% बढ़ चुका है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
दिल्ली में सोने का भाव 93,680 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, मुंबई में सोने का भाव 95,670 तोला दर्ज किया गया। हैदराबाद में सोने की कीमत 93,990 तोला रही, जबकि चेन्नई में यह 94,120 तोला पर कारोबार कर रहा था। दिल्ली में चांदी का भाव 94,330 प्रति किलोग्राम रहा। यह मुंबई में 94,490 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
आगे कितने हो जाएंगे सोने के दाम
सर्राफा कारोबारी प्रेम सोनी ने बताया है कि उनका अनुमान है कि अब सोने (Gold Rate) के दाम कम नहीं होने वाले हैं। कुछ दिन तक सोने के दाम कम हुए, इसके पीछे प्रमुख कारण यही था कि लोगों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी थी। परंतु अब बाजार में फिर से अनिश्चित का माहौल चल पड़ा है और लोगों ने सोने में ही निवेश करना उचित समझा है।
इस वजह से सोने के दाम बढ़ते चले जाएंगे। उन्होंने अनुमान लगाया है कि इस साल के मिड तक यानी 3 महीने बाद तक सोना (Gold Rate)1 लाख रुपए तोला के करीब पहुंच जाएगा। हालांकि दिवाली के आसपास सोना एक लाख को पार कर सकता है।
निवेश करने वालों के लिए यह है सलाह
सोने के दाम बढ़ने से सोने में निवेश करने वालों की बल्ले बल्ले हो गई है। वहीं विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि फिलहाल बाजार से सोना नहीं निकाले और अपने गोल्ड को होल्ड पर रखें। वहीं नए निवेशकों के लिए सलाह है कि सोने (Gold Rate) के दामों में उतार-चढ़ाव आता रहता है और वह इंतजार करे कि कुछ हद तक सोना सस्ता हो जाए और फिर वह सोना खरीद सकते हैं।