Gold Rate : इस दिन तक सोना पहुंच जाएगा एक लाख पार, एक्सपर्ट ने बता दी वजह
Gold Rate : पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में सोने (Gold Rate) के कीमतें एक बार फिर चर्चा में चल रही हैं। दो दिन पहले सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

HR Breaking News (Gold Rate) पिछले साल के अंत से लेकर अब तक सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोने की कीमतें आए दिन आसमान छू रही हैं। ऐसे में बाजार की स्थितियां देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि जल्द ही सोने की कीमतें एक लाख रुपये के आंकड़े को पार कर सकती हैं।
एक लाख तक पहुंचेंगे दाम
सोने के दाम में जिस तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में सोने के रेट (Gold Rate) एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। देश के घरेलू बाजार में वर्तमान में सोने-चांदी की अलग-अलग कीमतें देखने को मिल रही है।
कितना चल रहा है सोने का भाव
वर्तमान में दिल्ली के सराफा बाजार में सोने के रेट प्रति 10 ग्राम 96 हजार रुपये से ज्यादा है। एक ओर जहां कुछ एक्यपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतें (Gold Rate) जल्द ही लखटका हो सकती हैं वहीं, दूसरी ओर कुछ जानकारों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सोने के भाव में गिरावट आ सकती है।
रिकॉर्ड पर पहुंची थी सोने की कीमत
मौजूदा समय में घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। अगर हम दिल्ली के सराफा बाजार की बात करें तो यहां शुक्रवार को सोने के रेट में प्रति 10 ग्राम पर 6,250 रुपये की बढ़त हुई थी।
इस उछाल के बाद सोने (Gold Rate) की कीमतें 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इन कीमतों के साथ सोने ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। यह अब तक के सोने के ऑल टाइम हाई रेट हैं।
जानें कितने ज्यादा बढ़ेंगे रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार व घरेलू बाजार की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए सोने की कीमतों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। वर्तमान में ज्यादातर विशेषज्ञों का यही मानना है कि सोने की कीमतों में अभी ओर अधिक तेजी देखने को मिलेगी। ऐसे में यह समय सोने में निवेश के लिए बेहतरीन है।
जो भी निवेशक सोने (Gold Rate) में निवेश करना चाहते हैं उन्होंने वर्तमान में निवेश करने पर काफी लाभ मिल सकता है। एक्सपर्टस का मानना है कि एक हफ्ते में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। यह कीमतें प्रति 10 ग्राम के हिसाब से होंगी।
सोने के दाम बढ़ने की वजह
अगर हम सोने की बढ़ती कीमतों की बात करें तो यह साल 2024 के अंत से ही बढ़ने लगी थी। वहीं, साल 2025 के अब तक के दिनों में सोना (Gold Rate) 20 बारद अपने उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे काफी कारण देखने को मिल रहे हैं।
अमेरिका और चीन के मध्य जो ट्रेड वॉर चल रहा है वह भी बढ़ती कीमतों का एक कारण है। इस सब के बीच वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ रही हैं और जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उनका असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है।
इसके अतिरिक्त जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता, अमेरिकी-चीन टैरिफ, केंद्रीय बैंकों की ओर से की जा रही खरीदारी व ब्याज दर में होने वाली कटौती की संभावना की वजह से सोने (Gold Rate) की कीमतों में ओर तेजी आ सकती है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या है सोने के भाव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि स्पॉट सोने (Gold Rate) के भाव 3,200 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को पार कर गए हैं। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत 3,237.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई हैं।
1 लाख की कीमत पार करेगा सोना
जिस हिसाब से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। उससे सोने की कीमतें ओर ज्यादा बढ़ेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि एक हफ्ते में सोने (Gold Rate) की कीमत प्रति 10 ग्राम पर 1 लाख रुपये तक हो जाएंगी।
वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व की ओर से वर्ष 2025 में दो बार ब्याज दरें कम की जा सकती हैं। इस वजह से भी सोना (Gold Rate) एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमतों को पार कर सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने की डिमांड और ज्यादा होगी और इससे सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है।