home page

Gold Rate : इस दिन 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा सोना, एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Gold Rate :सोना लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। सोने के दामों में कभी तेजी से बढ़त तो कभी धड़ाम से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने के दाम एक बार गिरने के बाद फिर से बढ़ौतरी की ओर अग्रेसर है। ऐसे में सोने के दामों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी सामने आई है। एक्सटर्प ने बता दिया है कि किस दिन तक सोना एक लाख को पार कर जाएगा।

 | 
Gold Rate : इस दिन 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा सोना, एक्सपर्ट ने किया खुलासा

HR Breaking News (Gold Rate) 7 प्रतिशत गिरने के बाद सोने के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोने के दामों में कुछ ही दिनों में 2400 रुपये के करीब बढ़ौतरी दर्ज की गई है।

 

10 ग्राम सोना (Gold Rate) एक बार फिर अपने हाई की ओर चल दिया है। 22 अप्रैल को एक लाख पर जाकर गिरने के बाद सोना एक लाख के फिर से बेहद करीब पहुंच गया है। 

 

इस साल तगड़ी हुई सोने में बढ़ौतरी
 

इस साल सोने के दामों (Gold Rate) में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। सोना 2025 में पहली तिमाही में ही 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका था। इसके बाद 23 अप्रैल से सोना गिरना शुरू हो गया। इससे पहले 22 अप्रैल को सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।  

बढ़ गया सोने में निवेश
 

सोने में निवेशकों की रुचि बढ़ी है तो आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं, निवेशकों की देखें तो सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश कम हुए हैं। सोना खरीद में निवेशकों का यह दस साल बात सबसे बढ़ा आंकड़ा है। 

सोने में निवेश बढ़ने का कारण
 

सोने के दामों में निवेश बढ़ने का प्रमुख कारण अमेरिका और चीन के बीच का ट्रेड वॉर है। अमेरिका की तरफ से विश्वभर में रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का काम किया गया। इससे बाजार में अनिश्चित्ता बढ़ी और निवेशकों ने सेफ हेवन माने जाने वाले सोने (Gold Rate) में निवेश किया। सोने की मांग बढ़ी तो सोने के दाम भी बढ़ गए। 

फिलहाल यह चल रहे हैं सोने के दाम, एक सप्ताह से बढ़त
 

सोने के दामों में पिछले सात दिन से बढ़त हुई है। मई के शुरुआती दिनों में गिरने के बाद सोना फिर से बढ़ गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 3 मई को सोने के दाम 93,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। ये दाम अब 10 मई को 96,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। सोने के दामों में एक सप्ताह में  2,462 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।   

 


किस शहर में कितने हैं सोने के दाम
 

दिल्ली  
 

22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate)90,600
24 कैरेट सोने की कीमत 98,830 रुपये 

मुंबई 
 

22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपये
24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपये 

कोलकाता 
 

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,450 रुपये 
24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपये  

चेन्नई 
 

22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपये
24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपये 

भोपाल 
 

22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपये 
24 कैरेट सोने की कीमत 98,730 रुपये  

इस साल इतने बढ़ गए सोने के दाम
 

इस साल सोने के दामों में 20,254 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना 1 जनवरी से अब तक 76,162 रुपये से 20,254 रुपये बढ़कर (Gold Rate) 96,416 रुपये पर पहुंच गया है।

यह प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम हैं। चांदी के दाम भी इस साल इसी प्रकार बढ़े हैं। चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो से 9,709 रुपये बढ़कर 95,726 रुपये पर पहुंच गई है। बात 2024 की करें तो तब सोना एक साल में 12,810 रुपये महंगा हुआ था।

इस दिन एक लाख दस हजार पर पहुंच जाएगा सोना
 

अमेरिका की ओर से ट्रेड वॉर जारी है। ट्रेड वॉर के चलते साल के आखिर तक सोना 1.10 लाख रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया था। सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसे भारतीय मुद्रा में देखें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपये तक जा सकते हैं। यह गोल्डमैन का अनुमान है।