home page

Gold Rate Hike : 2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के रेट

Gold Rate Hike : सोने के दामों में इस साल की शुरुआत से लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस साल सोने के दाम बेहिसाब बढ़े हैं। साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोने के दामों में 23% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि इस साल के अंत तक सोने का भाव कितना हो जाएगा। क्या सोना इसी प्रकार दौड़ता रहेगा या फिर दाम गिर जाएगा। आईए जानते हैं एक्सपर्ट का इस पर क्या कहना है।

 | 
Gold Rate Hike : 2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के रेट

HR Breaking News (Gold Rate Hike) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजारों में अस्थिरता का दौर जारी है। बाजारों में अस्थिरता की चलते निवेशकों ने सोने में रुपया लगाया है।

 

supreme court : किराएदारों के हक में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, अब किराए की नो टेंशन

 

निवेशकों की सोने की प्रति बढ़ती डिमांड के चलते सोना एक बार फिर से अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। सोने के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि साल के अंत तक सोना कितना बढ़ेगा या घटेगा आइए जानते हैं।

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम 


सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण निवेशकों की सोने के प्रति रुचि है। दरअसल अमेरिका की ओर से बहुत सारे देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की गई। इसके बाद ट्रंप सरकार ने टैरिफ नीति तैयार की और इसका खाका पेश किया। चीन की ओर से भी टैरीफ पर जवाब दिया गया। जिससे बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई और सोनी के सोने की मांग बढ़ गई जिससे सोने के भाव भी तेज हुए हैं।

50000 हजार पर दाम पहुंचने की उम्मीदें हो रही धुमिल
 

कुछ दिन जब सोने के दाम घटे तो लोगों की ओर से कहा जाने लगा कि सोना धड़ाम से गिरेगा, लेकिन सोने के दाम निरंतर बढ़ते ही गए। सोने (Gold Rate Hike) के दाम एक बार फिर से ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

इससे लोगों की इन उम्मीदों को झटका लगा है कि सोना 50000 रुपए पर आ जाएगा। अगर सोना कम नहीं होगा तो बढ़कर कितने दाम हो जाएंगे इसको लेकर भी रिपोर्ट आई है। 


Gold ETF ने दिखाया दम
 

सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते सप्ताह में Gold ETF पहली बार 3200 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया। फिलहाल ग्लोबल तनाव के कारण गोल्ड ईटीएफ का रेट बढ़कर 3245 डॉलर प्रति औंस से ऊपर तक पहुंच गया। इससे साफ है कि फिजिकल और एक्सचेंज-ट्रेडेड गोल्ड की डिमांड में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

गोल्डमैन ने जारी किया अपना अनुमान 
 

आर्थिक विशेषज्ञ गोल्डमैन की ओर से सोने के दामों को लेकर भविष्यवाणी की गई है। उनके अनुसार इस साल के अंत तक सोने के दाम 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगे। ऐसे में अगर भारतीय रुपए के हिसाब से देखे तो फिलहाल के डॉलर के दाम के हिसाब से ही सोना भारत में 1 लाख 36 हजार रुपए को पार कर जाएगा। यानी 10 ग्राम सोने के लिए 136000 से ज्यादा रुपए लगेंगे। ऐसे में सोना आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर हो जाएगा। 

तीसरी बार बढ़ाया गया है टारगेट 
 

ऐसा नहीं है कि इस साल में गोल्डमैन ने पहली बार साल के अंत तक के दामों की भविष्यवाणी की है। अब तक की की गई भविष्यवाणियों में दाम लगभग उतने तो पहुंच ही चुके हैं।

गोल्डमैन की ओर से पहली बार 3300 डॉलर प्रति औंस की उम्मीद जताई गई थी, इसके करीब फिलहाल दाम पहुंच चुके हैं। उसके बाद 3700 और फिर और 4500 डॉलर (Gold Rate Hike) पर संभावना जताई है। 

ट्रेड वॉर और ग्लोबल टेंशन ने बढ़ाई चिंता 
 

सोने के दामों को लेकर चिंता का विषय है कि इतने दाम बढ़ने पर आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो जाएगा। वहीं ट्रेड वॉर जारी है और ग्लोबल टेंशन भी बढ़ रही है।

जिसकी वजह से लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ रही है और लोग बाजार में रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने (Gold Rate Hike) में निवेश कर रहे हैं

News Hub