Gold Rate Hike : कुछ ही घंटों में जमीन से 7वें आसमान पर सोना, पकड़ी रफ्तार, 2660 रुपये महंगा हुआ गोल्ड
Gold Rate Hike : सोने के दामों में गिरावट के बाद एकदम से तेजी आई है। कुछ ही घंटों में सोने के दाम ढाई हजार से ज्यादा बढ़ गए हैं। सोने की इस तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। वहीं, आग ग्राहकों को फिर से टेंशन हुई है। सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। सोना कभी कम कभी ज्यादा हो रहा है। अब सोने में अचानक तेजी आई है। सोना एकदम से 2600 रुपये से भी ज्यादा महंगा हो गया है। सोने के दामों की तेजी ने निवेशकों को खुशी दी है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय कारण है। टैरिफ को लेकर ट्रंप की ओर से होल्ड तो किया गया है, परंतु, बार बार अपने भाषणों में टैरिफ को लेकर नई नई बाते करते रहते हैं, जिसका सीधा असर मार्केट पर पड़ता है। मार्केट में अनिश्चित्ता उत्पन्न होने से सोने में निवेशक आने लगते हैं और सोने के दाम (Gold Rate Hike) फिर से बढ़ने लगे हैं।
एक तिमाही में दिया 30 प्रतिशत रिटर्न
सोने ने इस साल की पहली तिमाही में ही ग्राहकों को (Gold Rate) तीस प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। सोने के दाम एक जनवरी को 76 हजार के आसपास थे, जहां से इस साल 22 अप्रैल को सराफा बाजार में एक लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। परंतु, 22 अप्रैल के बाद सोने के दाम गिरकर 90-92 हजार प्रति 10 ग्राम के हेरफेर में आ गए हैं। अब फिर सोना 93 हजार के ऊपर चला गया है।
सोने में निवेश बढ़ा
सोने में इसा साल निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है। सोने में निवेश दस साल बाद 7 प्रतिशत बढ़ा है। ऐसा 2025 में ही हुआ है। सोने के दाम (Gold Rate) निवेशकों की मांग से काफी बढ़े हैं।
सोने के आभूषणों के खरीदारी कम हुई है। सोना खरीद में आभूषणों का कलेक्शन काफी घटा है। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में आम खरीदार 25 प्रतिशत कम हो गए हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोना कुछ ही घंटों में 2660 रुपये बढ़ गया है। कल दिन में एमसीएक्स पर सोना 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। यह सोने में तगड़ी गिरावट थी वहीं, आज एमसीएक्स पर सोना 93550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सोने में यह तेजी निवेशकों को रास आ रही है।
साल के आखिर तक लाख पार होगा सोना
सोने के दामों को लेकर एक्सपर्ट रोहित वर्मा का मानना है कि इस साल के आखिर तक सोने के दाम एक लाख 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएंगे। इस साल 22 अप्रैल को सोना एक लाख का आंकड़ा पार कर गया था। एमसीएक्स पर भी सोना 99358 पर पहुंच गया था। यहां के बाद गिरावट आई है। हालांकि यह गिरावट स्थायी नहीं दिखती है।