Gold Rate Hike : रॉकेट की रफ्तार से भागा सोना, फिर नए शिखर पर, 6,250 रुपये उछल तोड़ सारे रिकॉर्ड
Gold Rate Hike :सोने के दाम कुछ दिन घटने के बाद ऐसे बढ़े हैं जैसे टाइगर शिकार करने से पहले दो कदम पीछे रखकर कूदता है। सोने (Gold Rate Hike) के दामों में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। सोने के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण हैं, इसमें सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर अनिश्चित की स्थिति है। सोने के दाम एक बार फिर से रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। इस साल सोने के दाम 21% तक बढ़ चुके हैं।

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दाम बढ़ने के पीछे बहुत सारी वजह हैं, निवेशकों ने सोने से मुनाफा वसूली करने के बाद फिर से सोने की ओर रुख कर लिया है। इस वजह से सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनाना शुरू हो गया है।
सोने के दाम अचानक से 6000 से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। इससे आम खरीदारों को जहां नुकसान हुआ है वहीं निवेशकों कोई बल्ले बल्ले हो गई है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे कईं कारण हैं, इनमें फिलहाल सबसे पहला कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता ट्रेड वॉर है। वैसे तो अमेरिका ने सभी देशों पर टैरिफ को बढ़ाया है लेकिन चीन ने इसका जवाब दिया तो अमेरिका ने भी पूरी मजबूती के साथ चीन पर और ज्यादा टैरिफ बढ़ा दिया है। इसी बीच बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना और सोने की कीमत (Gold Rate Hike) फिर से आसमान छूने लगी है।
सोने के साथ चांदी में भी उछाल
ऐसा नहीं है कि केवल सोने के ही दाम बढ़े हैं। सोने के साथ-साथ चांदी में भी उछाल आया है। चांदी भी एकदम से चमक गई है। हालांकि चांदी अपने नए रिकॉर्ड पर तो नहीं पहुंच पाई लेकिन निवेशकों को काफी मुनाफा दिया है।
नए रिकॉर्ड पर सोना
शुक्रवार को दिल्ली में सराफा बाजार में सोना 6,250 रुपये बढ़ा है। यह 96 हजार 450 रुपये प्रति तोला रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्थानीय ज्वेलर्स और दुकानदारों ने खूब सोना खरीदा है। लोगों ने बाजार में मंदी के डर से सोने (Gold Rate Hike) को सुरक्षित माना है। सोने का अंतरराष्ट्रय असर घरेलु बाजार पर भी पड़ा है।
कितने हो गए हैं सोने के दाम
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 90,200 रुपये तोला थी। यह शुक्रवार को 6,250 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये तोला के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, 99.5 फीसदी शुद्धता के सोने की कीमत 6,250 रुपये बढ़कर 96,000 तोला हो गई है।
इसी प्रकार सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े हैं। हाजिर सोना (Gold Rate Hike) 3,237.39 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया है। हालांकि इस स्तर पर जाने के बाद यह फिर से 3,222.04 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसके अलावा, एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा बढ़कर 3,249.16 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड ऊचे स्तर पर पहुंच गया है।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
फिलहाल दुनिया भर में आर्थिक मंदी का डर सता रहा है। इसको देखते हुए भी विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि निवेशक सोने की ओर ही अपना रुख रखेंगे। इससे सोने की मांग निरंतर बढ़ती जाएगी। इस वजह से इस साल सोना अभूतपूर्व तेजी से बढ़ेगा और साल के अंत तक हो सकता है कि सोने के दाम 100000 को आराम से पार कर जाएं। सर्राफा कारोबारी संदीप जोशी ने कहा है कि सोने के दाम इस साल के अंत तक 105000 तक भी जा सकते हैं।