Gold rate hike : बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ा सोना, इतना हो गया 10 ग्राम गोल्ड का रेट
gold price update : सोने का भाव फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। मई माह की शुरुआत में गिरावट में रहे सोने के रेट (Gold Price Today) अब अंतिम सप्ताह में बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रहे हैं। चांदी भी कम नहीं है, इसके दाम भी अब तेजी पकड़ चुके हैं। अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो 10 ग्राम सोने का रेट (gold rate today) जरूर जान लें।

HR Breaking News - (gold price)। सोने का रेट अब फिर हाई हो गया है। अचानक बढ़े सोने के भाव ने हर किसी को चौंका दिया है। पिछले कई दिनों से ग्राहकों को यह राहत थी कि उन्हें सोने के भाव (Gold rate 27 may) में स्थिरता देखने को मिल रही थी।
अब बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रहे सोने के भाव (gold rate latest) देखकर ग्राहक इसकी खरीददारी के लिए सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। चांदी ने भी आज ऊंची छलांग लगाई है। खबर में जानिये क्या चल रहा है सोना चांदी (gold silver price today) का ताजा भाव।
22 और 24 कैरेट सोने का भाव -
दिल्ली के सर्राफा बाजार में अब 22 कैरेट सोने का रेट 89,645 रुपये (22 carat gold rate) प्रति 10 ग्राम के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव यहां पर 97,785 रुपये (24 carat gold rate) प्रति तोला बना हुआ है।
जयपुर में 22 कैरेट सोना 89,645 रुपये प्रति तोला बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,490 रुपये (mumbai gold price) प्रति 10 ग्राम चल रहा है। यहां पर 24 कैरेट सोना 97,635 रुपये प्रति तोला बना हुआ है।
इन शहरों में यह है सोने का रेट-
एमसीएक्स पर सोना 96,000 रुपये (MCX gold rate) प्रति 10 ग्राम हो गया है। दिल्ली व मुंबई सहित देश के कई शहरों में प्रति तोला 24 कैरेट सोने का भाव 100 रुपये तक बढ़ा है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 89,540 व 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये (gold price) प्रति तोला है। पटना में 22 कैरेट सोना 89,545 रुपये (patna gold price) और 24 कैरेट सोना 97,680 रुपये प्रति तोला है।
चांदी का ताजा भाव -
आज मंगलवार 27 मई को चांदी का भाव लगभग 97 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है। पिछले कुछ दिनों से सोने सहित चांदी के भाव में भी स्थिरता देखी जा रही थी। अब इन दोनों धातुओं की कीमतों में अचानक तेजी आई है। सोना अधिक महंगा होने से चांदी की खरीददारी अधिक हो रही है। आने वाले समय में सोना चांदी में उतार चढ़ाव बना रहेगा।