home page

Gold Rate Hike : 21 फिसदी की बढ़ौतरी के साथ अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंचे सोने के रेट, एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या रहेगा हाल

Gold Rate Hike :सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। सोने के दाम बढ़ने के पीछे कईं कारक हैं। सोना 21 फिसदी की बढ़ौतरी के साथ हाई लेवल पर पहुंच गया है। वहीं, आने वाले दिनों में सोने (Gold Rate Hike) को लेकर एक्सपर्ट ने अनुमान भी लगाया है। आइए जानते हैं सोने को लेकर एक्सपर्ट्स के क्या नियम-

 | 
Gold Rate Hike : 21 फिसदी की बढ़ौतरी के साथ अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंचे सोने के रेट, एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या रहेगा हाल

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले साल के अंत से शुरू हुई सोने के दामों में बढ़ौतरी एक बार ब्रेक लगाने के बाद फिर से बढ़ने लग गई है। सोने के दाम अपने हाई पर पहुंच चुके हैं। सोने के दाम रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। 

 


 
क्यों हो रहा है सोना महंगा
 

अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते देखा जा रहा है कि निवेश को ने बाजार को छोड़कर सोने में निवेश करना शुरू कर दिया है। इस वजह से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

 

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। इस वजह से सोने के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
 


आगे क्या रहेंगे सोने के दाम 
 

हाल ही में विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि सोने के दामों में आगे भी बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसका कारण अर्थव्यवस्था में अनिश्चित को माना जा रहा है। बता दें कि इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपोर्ट गोल्ड के रेट 21% तक बढ़ चुके हैं। 

एमसीएक्स पर सोना 93500 पार
 

सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। भारतीय बाजार में एमसीएक्स पर सोना 93500 को पार कर गया। सोने के दाम बढ़ने का कारण डॉलर में मजबूती और ट्रेड वार के चलते बाजार की आशंकाओं को लेकर है। 

क्या चल रहे है सोने के दाम
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1 प्रतिशत बढ़ गया है। इससे सोना 3219.84 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। इस सप्ताह सोना 5 प्रतिशत बढ़ चुका है। इसी तरह यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 2 प्रतिशत बढ़ गया है। यह 3233.80 डॉलर पर पहुंच गया है। 


इसी प्रकार घरेलू मार्केट में भी सोने के भाव में तेजी बनी हुई है। सोने के दाम 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं। एमसीएक्स (MCX) पर सोना भाव 93,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह सोने का रिकॉर्ड स्तर है। 

आगे कितना हो जाएगा सोने का भाव
 

एक रिपोर्ट के अनुसार सोने में मंदी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अर्थव्यवस्था में अनिश्चित्ता चली हुई है। निवेशकों को जोखिम से बचने के लिए सोने पर ही भरोसा है। साल 2025 में अब तक स्पॉट गोल्ड 21 प्रतिशत बढ़ चुका है।  

रिपोर्ट में यूबीएस (UBS) के एनालिस्ट के हवाले से सोने की कीमतों में और बढ़त की आशंका है। सोने का भाव 3400 से 3500 डॉलर प्रति औंस जा सकता है। यानी कि 2,92,806.81 से 3,01,418.82 रुपये प्रति औंस होगा। यानी की दस ग्राम की कीमत 104573 रुपये तोला तक जा सकती है।