Gold Rate Hike : फिर सोना हुआ रॉकेट पर सवार, एकदम बढ़ गए दाम, जानिए अपने शहर में 1 तोला सोना के रेट
Gold Rate Hike :सोने के दामों में लंबी गिरावट के बाद फिर से तेजी शुरू हो गई है। सोना 7वें आसमान का सफर तय करने के लिए फिर से रॉकेट पर सवार हो गया है। सोने के दामों में बड़ी गिरावट के बाद यह बढ़ौतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं किस शहर में कितने चल रहे हैं सोने के दाम-

HR Breaking News (Gold Rate Hike) मई के दूसरे दिन तक 7 प्रतिशत गिरने के बाद सोने ने फिर से रफ्तार भर दी है। सराफा बाजार हो या एमसीएक्स दाम दोनों ही जगह बढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर से सोना एक लाख के कीर्तिमान के काफी करीब पहुंच गया है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण ट्रंप की टैरिफ नीति और यूएस फेड की मीटिंग है। कुछ दिनों के लिए सोने के दाम गिरने शुरू हो गए थे, इसका कारण यह था कि ग्राहकों ने अपने पहले सौदे का सोना बेचना शुरू कर दिया था।
निवेशक फिर सोने के बाजार में लौटे हैं। इसके बाद सोने के दाम (Gold Rate Hike) अब फिर से बढ़ने लगे हैं, क्योंकि न टैरिफ वॉर खत्म हुआ है और न ही बाजार की अनिश्चित्ता। सोना अभी भी सेफ हेवन बना हुआ है।
एक लाख से थोड़ा सा दूर सोना
देश में 7 मई 2025 को सोने के दाम 1,000 रुपये तक बढ़े। बता दें कि इससे पहले एक सप्ता में सोने के भाव (Gold Rate Hike) में 3,500 रुपये तक की गिरावट देखने के मिली। अब वह गिरावट फिर से रिकवर हो रही है।
एमसीएक्स पर तो सोना 7 हजार तक गिर गया था, जो फिर से 5 हजार तक बढ़ गया है। सोने का भाव 1,00,000 रुपये पर पहुंचने वाले हैं।
सराफा बाजार में फिर रिकॉर्ड की ओर सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 मई को 10 ग्राम सोना 99,000 रुपये के पार है दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate Hike) 90,900 रुपये दर्ज किया गया है।
वहीं, प्योर गोल्ड 24 कैरेट सोना 99,150 रुपये तोला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये तोला पर देखने को मिला।
एमसीएक्स पर भी सोना लाख के करीब
देश में बुधवार को सोने के दाम मिले जुले दिखाई दिए। एमसीएक्स पर सोना नरम पड़ा है। एमसीएक्स पर सोने के दाम (Gold Rate) 96550 लो सक्रीट रहे व हाईएस्ट 97380 पर गए हैं। वहीं, बुधवार को सोना 96,900 रुपये पर खुला था। वहीं, इससे पहले सोना 97,491 पर बंद हुआ था।
कुल मिलाकर रात 9 बजकर 14 मिनट पर सोने के दाम 97065 चल रहे थे, जोकि मंलवार से 426 रुपये प्रति तोला यानी -0.44% प्रतिशत दस ग्राम कम दर्ज किए गए। हालांकि कुछ दिन पहले ही सोने के दाम 92 हजार तक गिर गए थे, जहां से 5 हजार तक सोना बढ़ गया है। वहीं, रिकॉर्ड हाई 99358 के पास पहुंच रहा है। कभी भी सोला लाख को क्रॉस कर सकता है।
जानिए किस शहर में सोने के कितने दाम
- शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
- दिल्ली 90910 99160
- चेन्नई 90760 99010
- मुंबई 90760 99010
- कोलकाता 90760 99010
- जयपुर 90910 99160
- नोएडा 90910 99160
- गाजियाबाद 90910 99160
- लखनऊ 90910 99160
- बंगलुरु 90760 99010
- पटना 90760 99010